देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) के मामलों में एक बार फिर बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, जो चिंता का विषय है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, बीते 24 घंटों में कोविड-19 संक्रमण के 3,095 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले साल अक्टूबर के बाद देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना वायरस के तीन हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। इससे पहले कल यानी गुरुवार को कुल 3,016 मामले सामने आए थे। एक दिन में कोरोना के मामले 79 बढ़ गए हैं। देश में कोरोना के एक्टिव मामले अब 15 हजार के पार हो गए हैं। कोरोना के एक्टिव मामले अब 15,208 हो गए हैं।
