Get App

CoWIN Global Conclave: कोरोना के खिलाफ सभी देशों को मिलकर काम करना होगा - पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा अनुभव से पता चलता है कि कोई भी राष्ट्र, चाहे वह कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अकेले में इस तरह की चुनौतियों का समाधान नहीं कर सकता

MoneyControl Newsअपडेटेड Jul 05, 2021 पर 5:58 PM
CoWIN Global Conclave: कोरोना के खिलाफ सभी देशों को मिलकर काम करना होगा - पीएम मोदी

CoWIN Global Conclave: देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कोरोना वायरस महामारी से सबसे बड़ा सबक यह है कि सभी देशों को मिलकर काम करना होगा और मानवता और मानवीय हित के लिए मिलकर आगे बढ़ना होगा।

CoWin Global Conclave को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि हमें एक दूसरे से सीखना होगा और सबकों एक दूसरे के मार्गदर्शन में काम करना होगा। भारत इस महामारी में अपने सभी अनुभवों (experiences), विशेषज्ञता (expertise), और संसाधनों (resources) को पूरी दुनिया के साथ शेयर करने के लिए प्रतिबद्ध है।

दुनिया भर में फैली इस महामारी के चलते न जाने कितने बेगुनाहों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस पर दुख व्यक्त करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि 100 सालों में इस तरह की महामारी कभी नहीं देखी गई है। पीएम मोदी ने कहा कि अनुभव से पता चलता है कि कोई भी राष्ट्र, चाहे वह राष्ट्र कितना भी शक्तिशाली क्यों न हो, अकेला इस तरह की चुनौती का समाधान नहीं कर सकता।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कोरोना संक्रमण से उबरने के लिए वैक्सीनेशन एक उम्मीद है। हमने शुरू से ही वैक्सीनेशन अभियान को डिजिटल माध्यम से जोड़ा है। हम सभी को एकसाथ मिलकर आगे बढ़ना होगा। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि टेक्नोलॉजी कोरोना के खिलाफ हमारी लड़ाई का अभिन्न अंग है। सौभाग्य से, सॉफ्टवेयर एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें संसाधनों की कोई कमी नहीं है। इसलिए हमने तकनीकी रूप से संभव होते ही अपने कोविड ट्रेसिंग और ट्रैकिंग ऐप को ओपन सोर्स बना दिया।


सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें