Get App

ODI World Cup में परफॉर्म करने जा रही हैं Dua Lipa, अहमदाबाद में होगी क्लोजिंग सेरेमनी

19 नवंबर को भारत की फाइनल भिड़ंत ऑस्ट्रेलिया से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रही है। ऐसे में क्लोजिंग सेरेमनी को और ऐतिहासिक बनाने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इस इवेंट में बतौर गेस्ट ऑफ ऑनर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। साथ ही हॉलीवुड सिंगर Dua Lipa भी इवेंट के दौरान परफॉर्म करती नजर आएंगी।

MoneyControl Newsअपडेटेड Nov 18, 2023 पर 9:19 AM
ODI World Cup में परफॉर्म करने जा रही हैं Dua Lipa, अहमदाबाद में होगी क्लोजिंग सेरेमनी
वीडियो में Dua Lipa से क्रिकेटर्स ने गानों की फरमाइश की।

ODI World Cup का फाइनल 19 नवंबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होने जा रहा है। भारत वर्ल्ड कप की मेजबानी करने के बाद अब वर्ल्ड कप फाइनल में भी अपना दम-खम दिखाता नजर आएगा। ऐसे में रविवार को होने जा रही क्लोजिंग सेरेमनी को लेकर भी बज्ज बना हुआ है। भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत के साथ-साथ Dua Lipa की धमाकेदार परफॉर्मेंस भी क्लोजिंग सेरेमनी में देखने को मिलेगी। सिंगर ने 2018 में चैंपियंस लीग के फाइनल के दौरान यूक्रेन की राजधानी कीव में भी परफॉर्म किया था।

डुआ लिपा के नाम हैं कई सिंगिंग रिकॉर्ड्स

सिंगर का एक वीडियो भी Star Sports ने शेयर किया है। जिसमें एक तरह का Question-Answer राउंड दिखाया गया। जहां Dua Lipa न्यूजीलैंड के और भारत के खिलाड़ियों के सवालों का जवाब देती नजर आईं। ये वीडियो भारत के न्यूजीलैंड के सेमीफाइनल से पहले सामने आई। इस वीडियो में Dua Lipa से क्रिकेटर्स ने गानों की फरमाइश की।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें