Harbhajan Singh Retire: हरभजन सिंह ने क्रिकेट को कहा अलविदा, 23 साल के करियर के बाद भज्जी ने किया संन्यास का ऐलान

पंजाब के 41 साल के खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर में 103 टेस्ट में 417 विकेट, 236 ODI मैचों में 269 विकेट और 28 T20I में 25 विकेट लिए

अपडेटेड Dec 24, 2021 पर 4:35 PM
Story continues below Advertisement

भारत के सबसे सफल ऑफ स्पिनरों में से एक, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने शुक्रवार को क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा की। पंजाब के 41 साल के खिलाड़ी ने अपने शानदार करियर में 103 टेस्ट में 417 विकेट, 236 ODI मैचों में 269 विकेट और 28 T20I में 25 विकेट लिए।

उन्होंने ट्वीट किया, "सभी अच्छी चीजें खत्म हो जाती हैं और आज जब मैं उस खेल से विदा लेता हूं, जिसने मुझे जीवन में सब कुछ दिया है, मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इस 23 साल की लंबी यात्रा को सुंदर और यादगार बनाया।"


1998 में शारजाह में न्यूजीलैंड के खिलाफ एकदिवसीय मैच के दौरान भारत में डेब्यू करने वाले हरभजन ने आखिरी बार मार्च, 2016 में ढाका में UAE के खिलाफ एक T20I के दौरान देश के लिए खेला था।

उनके अंतरराष्ट्रीय करियर में सबसे यादगार पलों में से एक वो था, जब उन्होंने मार्च, 2001 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन टेस्ट मैचों में 32 विकेट लिए थे। इसी के साथ वे पहले भारतीय खलाड़ी भी बन गए थे, जिसने टेस्ट में विकेट लेने की हैट्रिक लगाई।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।