ICC World Cup 2023: भारत की मेजबानी में खेले जा रहे विश्व कप टूर्नामेंट में सोमवार यानी 23 अक्टूबर को एक और करिश्मा हुआ। चेन्नई के MA चिदंबरम स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीम ने एक बार फिर से करिश्माई इतिहास रचते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट की करारी हार का स्वाद चखाया है। अपनी इस जीत के साथ ही अफगानिस्तान की टीम प्वाइंट्स टेबल में भी अब छठे नंबर पर पहुंच गई है। इससे पहले भी लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अफगानिस्तान की टीमा ने करिश्मा करते हुए मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड की टीम को हराया था। आइये अब एक नजर इस मैच पर भी डाल लेते हैं।
मैच में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी का यह फैसला एक हद तक सही साबित होता हुआ नजर भी आया। पहले विकेट के लिए शफीक और इमाम ने 56 रन जोड़े। पर इमाम अच्छी शुरुआत को जारी नहीं रख पाए और 17 रन के निजी स्कोर पर झमतुल्लाह का शिकार बने। इसके बाद क्रीज पर कप्तान बाबर आए। कप्तान बाबर और शफीर के बीच में भी अर्धशतकीय साझेदारी हुई। जिसे कि नूर अहमद ने 56 रन के निजी स्कोर पर शफीक को LBW आउट करके तोड़ा। कप्तान बाबर हालांकि अच्छे टच में नजर आ रहे थे पर वे भी अपने अर्धशतक को शतक में तब्दील करने से चूक गए। बाबर ने 74 रनों की पारी खेली और नूर अहमद का शिकार बने। इसके बाग नियमित अतराल पर पाकिस्तान के विकेट गिरते रहे और पाकिस्तान की टीम ने 50 ओवरों में 286 रन बनाए। अफगानिस्तान की तरफ से लगभग सभी बॉलरों ने अच्छी बॉलिंग की। नूर अहमद को 3 और नवीन उल हक को दो विकेट मिला।
अफगानिस्तान ने किया शानदार बैटिंग का प्रदर्शन
287 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की टीम शुरू से ही काफी शानदार लय में दिखाई दी। ओपनर गुरबाज और जारदान शुरू से ही काफी शानदार लय में दिखाई दिए। दोनों ने ही अर्धशतकीय पारी को अंजाम दिया। गुरबाज ने जहां 53 गेंदों में 65 रनों की पारी खेली और शाहीन का शिरार बने तो वहीं रहीम को 87 रनों के निजी स्कोर पर हसन अली ने आउट किया। हालांकि इसके बाद रहमत शाह और कप्तान शहीदी ने शानदार बैटिंग दिखाते हुए अपनी टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया। रहमत शाह ने 77 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली और शहीदी ने भी उनका बखूबी साथ निभाते हुए 48 रन बनाए। 50 ओवरों वाले वर्ल्ड कप में यह अफगानिस्तान की दूसरी जीत है। साल 2019 के वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान की टीम एक भी मैच जीतने में कामयाब नहीं हो पाई थी।