क्रिकेट की दुनिया की दो सबसे बड़ी प्रतिद्वंदी टीमें भारत और पाकिस्तान एशिया कप में एक बार भिड़ने को तैयार हैं। कोलंबो में रविवार यानी 10 सितंबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक बार फिर से आमने सामने होंगी। एशिया कप में इससे पहले भी दोनों टीमें आमने सामने आ चुकी हैं। लेकिन वह मैच बारिश में धुल गया। हालांकि सुपर 4 में खेले जाने वाले मुकाबले के लिए रिजर्व डे रखा गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए पहले मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी का टॉप ऑर्डर बेहद ही बुरी तरह से नाकाम रहा था।
एशिया कप में भिडेंगे भारत और पाकिस्तान
कोलंबो में रविवार को सुपर फोर मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आमने सामने होंगे। हालांकि दोनों ही देशों के क्रिकेट फैंस इस बात को लेकर चिंतित हैं कि कहीं यह मैच भी बारिश में ना धुल जाए। श्रीलंका की राजधानी में 10 सितंबर को 70 प्रतिशत से अधिक बारिश की भविष्यवाणी की गई है, जिसके कारण एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) को इस मुकाबले के लिए एक रिजर्व डे रखना पड़ा है। लेकिन पाकिस्तान के पूर्व तेजतर्रार गेंदबाज शोएब अख्तर ने उन फैंस के साथ खुशखबरी साझा की है जो रविवार की ब्लॉकबस्टर भिड़ंत का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
शोएब अख्तर ने भारतीय बल्लेबाजों को दी चेतावनी
अख्तर शनिवार को कोलंबो पहुंचे और कहा कि मौसम ठीक है। उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया और भारतीय बल्लेबाजों के लिए चेतावनी जारी की। अख्तर ने लिखा कि भगवान जाने, कितने वर्षों के बाद कोलंबो में उतरना। लेकिन यहां वापस आकर अच्छा लगा। महान देश और महान लोग। और मौसम... यह ठीक लग रहा है! अख्तर ने चेहरे पर बड़ी मुस्कान के साथ कहा, बच के रहना पाकिस्तान से। भारत और पाकिस्तान के बीच पहले मैच में कप्तान रोहित, ओपनर शुभनम गिल और विराट कोहली बुरी तरह से नाकम रहे थे।