Get App

India Vs Srilanka: विराट और गिल के शतक के दम पर इंडिया को मिली ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका को 317 रनों से हराया

India Vs Srilanka:भारत ने टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया वहीं वन डे सीरीज के भी सभी मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम किया। तीसरे और आखिरी वनडे में इंडियन टीम ने श्रीलंका को 317 रनों से की करारी मात दी है। इस दौरान कोहली जहां 166 रन का पारी खेली तो वहीं शुभमन गिल ने भी शतक जड़ा

Curated By: Abhishek Nandanअपडेटेड Jan 15, 2023 पर 8:37 PM
India Vs Srilanka: विराट और गिल के शतक के दम पर इंडिया को मिली ऐतिहासिक जीत, श्रीलंका को 317 रनों से हराया
India Vs Srilanka: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के आखिरी वनडे मैच में 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की

India Vs Srilanka: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे सीरीज के आखिरी वनडे मैच में 317 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की है और इसी के साथ इंडियन टीम ने इस सीरीज को भी अपने नाम किया। बता दें कि श्रीलंका की टीम भारत के टूर पर थी। जहां पर उसे 3 टी20 और 3 वनडे मैच खेलने थे। बता दें कि जहां भारत ने टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम किया वहीं वन डे सीरीज के भी सभी मैचों में जीत दर्ज कर सीरीज को अपने नाम किया। आइये जानते हैं मैच का पूरा अपडेट।

क्या रहा मैच का हाल

थिरुअनंतपुरम के मैदान पर सीरीज का तीसरे मैच में इंडियन टीम के कैप्टन रोहित शर्मा मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। ओपनिंग करने आए रोहित और शुभमन गिल ने टीम को अच्छी शुरुआत दिखाई। हालांकि कप्तान रोहित शुरुआती लय को बरकरार नहीं रख पाए और 42 रन बना कर करुणारत्ने का शिकार बने। हालांकि तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए विराट कोहली ने अपनी पुरानी फॉर्म को जारी रखा। विराट और शुभमन ने तीसरे विकेट के लिए 131 रनों की साझेदारी की। शुभम गिल 116 रनों की शानदार पारी खेल बी राजिता की गेंद पर आउट हुए। हालांकि इस दौरान कोहली ने अपनी विराट फॉर्म को जारी रखते हुए अपने करियर का 74वां इटरनेशनल शतक जड़ा। कोहली ने 166 रनों की नाबाद पारी खेली। अपनी इस पारी में उन्होंने 13 चौके और 8 छक्के लगाए। भारत ने श्रीलंका को जीत के लिए 390 रनों का विशाल टार्गेट दिया।

BJP Roadshow: पीएम मोदी 16 जनवरी को दिल्ली में करेंगे मेगा रोड शो, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जानें से बचें

धराशाई हुए श्रीलंका के बल्लेबाज

सब समाचार

+ और भी पढ़ें