IPL 2022: इंडियन प्रीमियर लीग (Indian Premier League - IPL) के 15वें सीजन से पहले बड़े स्तर पर खिलाड़ियों की नीलामी हुई। बेंगलुरु में दो दिन तक चले मेगा ऑक्शन में देश-दुनिया के 500 से अधिक खिलाड़ी उतरे और इनमें 67 विदेशी क्रिकेटरों समेत 204 खिलाड़ियों की बोली लगी। इस दौरान कई खिलाड़ियों को उम्मीद से बढ़कर पैसा मिला तो कईयों को निराशा हाथ लगी और खाली हाथ लौटना पड़ा। ईशन किशन, दीपक चाहर, श्रेयस अय्यर जैसे कई अहम खिलाड़ी रहे, जिन पर करोड़ों रुपये न्योछावर हुए।
किशन को मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा जो अब तक किसी भी खिलाड़ी के लिए सबसे ज्यादा है। चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। कोलकाता नाइट राइडर्स ने अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा और लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आवेश खान को 10 करोड़ रुपये में खरीदा।
देखिए टॉप 10 मंहेग खिलाड़ियों की लिस्ट
मुंबई इंडियंस ने इशान किशन को 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को 14 करोड़ रुपये में खरीदा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने श्रेयस अय्यर को 12.25 करोड़ रुपये में खरीदा।
पंजाब किंग्स ने लियाम लिविंग्स्टन को 11.50 करोड़ रुपये में खरीदा।
दिल्ली कैपिटल्स ने शार्दुल ठाकुर को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने वनिंदु हसरंगा को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने हर्षल पटेल को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
सनराइजर्स हैदराबाद ने निकोलस पूरन को 10.75 करोड़ रुपये में खरीदा।
गुजरात टाइटंस ने लोकी फर्ग्यूसन को 10 करोड़ रुपये में खरीदा।
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आवेश खान को 10 करोड़ रुपये में खरीदा।
राजस्थान रॉयल्स ने प्रसिद्ध कृष्णा को 10 करोड़ रुपये में खरीदा।
इस बार कुछ खिलाड़ियों को कोई खरीदार नहीं मिले। इनमें सुरेश रैना, ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ, एरोन फिच और न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल शामिल हैं। इतना ही नहीं भारतीय तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा को इस बार किसी ने नहीं लिया। वो अनसोल्ड रहे।