IPL 2024: Rishabh Pant को भारी पड़ी ये गलती, मैच के बाद लगा जुर्माना

IPL 2024: ऋषभ पंत बतौर कप्तान DC की कमान संभाले हुए हैं। लगातार दो मैच से DC की ओर से ऋषभ पंत अर्धशतक लगाने में कामयाब हुए हैं। उनकी परफॉर्मेंस पहले से काफी इंप्रूव हुई है। हालांकि एक गलती की वजह से उन्हें बार-बार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इसके लिए उनके ऊपर जुर्माना भी लगाया गया है।

अपडेटेड Apr 04, 2024 पर 1:40 PM
KKR से हार के बाद टीम के साथ-साथ ऋषभ पंत को बड़ा झटका

IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को फिर एक बार हार का सामना करना पड़ा। KKR से हार का स्वाद चखने वाली DC की कमान ऋषभ पंत (Rishabh Pant IPL) के हाथ में थी। पंत ने काफी शानदार पारी खेली और अर्धशतक भी जड़ी। उनका प्रदर्शन इतना बेहतरीन था कि खुद किंग खान (SRK in IPL) खुद को तालियां बजाने से रोक नहीं पाए। मैच के बाद भी ऋषभ पंत (Rishabh Pant Fined) की टेंशन कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक बार फिर बतौर कप्तान ऋषभ पंत (DC Captain Rishabh Pant) ने पिछले मैच वाली गलती दोहराई। ऐसे में उनके ऊपर भारी जुर्माना लगाया गया है।

Rishabh Pant ने खेली बेहतरीन पारी

ऋषभ पंत ने महज 25 गेंदों में 55 रन बनाए। अपनी पारी में ऋषभ पंत ने 5 शानदार छक्के जड़े। ऋषभ पंत की दिल्ली कैपिटल्स पर कोड ऑफ कंडक्ट  के तहत स्लो ओवर का दोषी पाया गया है। स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करवाने की वजह से ऋषभ पंत पर 24 लाख का जुर्माना लगा है। दिल्ली कैपिटल्स ने इससे पहले CSK के खिलाफ हुए मैच में स्लो ओवर रेट से ही गेंदबाजी की थी।


Rishabh Pant की एक गलती और सभी ने गंवाई अपनी मैच फीस

CSK के साथ मैच के बाद पंत को 12 लाख का जुर्माना लगाया गया था। वहीं अब पंत के ऊपर बैन का खतरा मंडरा रहा है। अगर एक मैच में और पंत की टीम स्लो ओवर रेट से गेंदबाजी करती है तो पंत को एक मैच के लिए बैन कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्लेइंग इलेवन के बाकी खिलाड़ियों पर 6 लाख रुपये या उनकी संबंधित मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। ऋषभ पंत दो साल बाद IPL 2024 में वापसी कर रहे हैं। ऐसे में ये जुर्माना उनके करियर के लिए ठीक नहीं है। ऋषभ पंत की नजर अब आने वाले T20 वर्ल्ड कप पर है।

Rishabh Pant in IPL 2024: BCCI ने दिखाई ऋषभ पंत को हरी झंडी, IPL 2024 में ले पाएंगे हिस्सा

Rishabh Pant Car Accident: जान बची सो लाखों पाए, जानिए पूरी डिटेल

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।