शाहिद अफरीदी ने भारतीय क्रिकेटरों को दिया पाक आने का बुलावा, बोले- हम उन्हें सिर आंखों पर रखेंगे!

पाक पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से बाबर आजम के वर्ल्ड कप के दौरान भारत यात्रा के बारे में सवाल किया गया। ऐसे में भारत का एशिया कप के दौरान पाक ना आना उन्हें बेहद खला। उनके मुताबिक अगर क्रिकेटर्स को पाक आने का मौका दिया जाता, तो पाकिस्तान भी दिखा देता कि वो कितने कमाल की मेहमानवाजी कर सकता है।

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 2:41 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google

ODI वर्ल्ड कप में भारत की पाक के ऊपर आठवीं जीत ने एक नया इतिहास रच दिया है। रोहित शर्मा और कंपनी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराकर प्वाइंट्स टेबल के टॉप पर कब्जा कर लिया है। 14 अक्टूबर को इस नजारे को देखने हजारों की संख्या में लोग स्टेडियम पहुंचे थे। वहीं खेल को एन्जॉय करते हुए कुछ लोगों ने पाकिस्तान को काफी भयंकर ट्रोल किया जिसकी सोशल मीडिया पर आलोचना भी की जा रही है। बाबर आजम को देख लोगों का चिल्लाना और रिजवान के ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ते हुए दर्शकों का जय श्री राम कहकर चिढ़ाना इन्हीं हरकतों में से एक था। शाहिद अफरीदी की इसी बीच एक वीडियो सामने आई है जिसमें वो दोनों देशों के बीच एक-दूसरे के सम्मान की बात कर रहे हैं।

एशिया कप में भारत नहीं गया पाक

पाक पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी से बाबर आजम के वर्ल्ड कप के दौरान भारत यात्रा के बारे में सवाल किया गया। BCCI के एशिया कप के दौरान भारत को पाक ना भेजने के फरमान के बाद PCB का रिएक्शन भी सामने आया था। PCB ने इस दौरान ऐलान किया था कि अगर रोहित शर्मा और कंपनी एशिया कप के लिए पाक नहीं आते हैं तो उनकी टीम भी ICC के मेगा इवेंट के लिए भारत में कदम नहीं रखेगी। हालांकि पाकिस्तान को एशिया कप के लिए एक हाइब्रिड मॉडल पर काम करना पड़ा जिसमें कुछ मैच पाक में तो कुछ श्रीलंका में खेले गए।


आदमी ने चुराई तेलुगू प्रोड्यूसर के दामाद की 2 करोड़ की Porsche, हुआ गिरफ्तार

अफरीदी का वीडियो वायरल

ऐसे में शाहिद अफरीदी कहते हैं कि कौन मना कर रहा है? आप इंडिया की टीम को भेजिए तो सही, हम उन्हें सिर आंखों पर रखेंगे। शनिवार को सारी कॉन्ट्रोवर्सीज से दूर भारत ने ODI वर्ल्ड कप में अपनी तीसरी जीत सुनिश्चित की। ऐसे में भारतीय फैंस को इस साल वर्ल्ड कप जीत का बेसब्री से इंतजार है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।