आदमी ने चुराई तेलुगू प्रोड्यूसर के दामाद की 2 करोड़ की Porsche, हुआ गिरफ्तार

जुबली हिल्स के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर एस, वीरा शेखर ने प्रोड्यूसर दिल राजू के दामाद की Porsche चुराने वाले को गिरफ्तार किया। पुलिस को जांच में पता चला कि किरण एक टेकी है जो काफी अच्छा पैसा कमाता है। महंगी गाड़ियों के शौक की वजह से पहले भी इस तरह की चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। उनके परिवार वालों के मुताबिक आदमी मानसिक रूप से बीमार है।

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 1:57 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सीसीटीवी फुटेज के मदद से पुलिस ने कार को ट्रैक किया

हैदराबाद में एक आदमी को दो करोड़ की Porsche चोरी करने के जुर्म में गिरफ्तार किया गया है। ये Porsche तेलु़गू के दिग्गज प्रोड्यूसर के दामाद की थी। तेलंगाना टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक 30 साल के साई किरण ने ये गाड़ी किसी बड़े होटल के पार्किंग से शुक्रवार की सुबह गायब कर दी थी। प्रोड्यूसर दिल राजू के दामाद अर्चित रेड्डी जब गाड़ी लेने होटल पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी चोरी हो गई है। दरअसल अर्चित जिम करने होटल पहुंचे थे और इस दौरान अपनी लाल रंग की Porsche पार्क कर दी। जब वो वापिस आए तो देखा कि गाड़ी गायब हो गई है।

गाड़ी को पुलिस ने किया ट्रेक

सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस को तुरंत इंफॉर्म किया और घटना की जांच की गई। पुलिस ने आस-पास के सिग्नल चेक किए तो देखा कि गाड़ी माधपुर और जुबली हिल्स के अलग-अलग एरिया के चक्कर काट रही है। सीसीटीवी फुटेज के मदद से पुलिस ने कार को ट्रैक किया और किरण को हिरास्त में ले लिया।

पुलिस को ही देने लगा धमकी

जुबली हिल्स के डिटेक्टिव इंस्पेक्टर एस, वीरा शेखर  ने बताया कि Porsche को चुराने से पहले किरण होटल में बाइक में आए थे। उन्होंने बाइक को गाड़ी के नजदीक पार्क किया था। उन्होंने देखा कि गाड़ी की चाबी गाड़ी के भीतर ही लगी हुई है। साथ ही गाड़ी का दरवाजा भी अनलॉक था। सिचुएशन का फायदा उठाते हुए कार को वहां से भगाया। पुलिस ने जब स्टेशन में पूछताछ की तो किरण ने पुलिस वालों गुमराह करने की भी कोशिश की। पुलिस को कहने लगे कि मेरे काफी बड़े-बड़े लोगों से कनेक्शन हैं और मैं बॉलीवुड स्टार्स को भी जानता हूं। इसके बाद कहने लगे कि मंत्री केटी रामा राव ने मुझे कार चुराने के लिए कहा था।

दिग्गज निवेशक गोविंद पारिख बैंक और NBFC स्टॉक्स पर सावधानी बरतने की दे रहे सलाह, जानिए इसकी वजह


आदमी को दिमागी बीमारी

पुलिस को जांच में पता चला कि किरण एक टेकी है जो काफी अच्छा पैसा कमाता है। उन्हें महंगी गाड़ियों का शौक है ऐसे में पहले भी इस तरह की चोरियों को अंजाम दे चुके हैं। जुबली हिल्स इंस्पेक्टर ने बताया कि अपराधी का नाम एम साई किरण है जो मंसूराबाद एरिया के रहने वाले हैं। जब किरण के परिवार से संपर्क किया गया तो उन्होंने बताया कि वो मानसिक रूप से बीमार है साथ ही ब्रेन लाइफ फाउंडेशन में उनका इलाज किया जा रहा है।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।