Binance क्रिप्टो एक्सचेंज पर ED का छापा, 22.82 करोड़ की BitCoin फ्रीज

Crypto News: केंद्रीय जांच एजेंसी एंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बाईनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज (Binance Crypto Exchange) पर कड़ी कार्रवाई की है

अपडेटेड Nov 11, 2022 पर 6:16 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
ईडी ने पीएमएलए,2002 कानून के तहत 22.82 करोड़ रुपये के 150.22 बिटकॉइन (BitCoins) को फ्रीज कर दिया है।

Crypto News: केंद्रीय जांच एजेंसी एंफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) ने बाईनेंस क्रिप्टो एक्सचेंज (Binance Crypto Exchange) पर कड़ी कार्रवाई की है। ईडी ने पीएमएलए,2002 कानून के तहत 22.82 करोड़ रुपये के 150.22 बिटकॉइन (BitCoins) को फ्रीज कर दिया है। ईडी ने यह कार्रवाई एक तलाशी अभियान के बाद की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक ईडी ने यह अभियान मोबाइल गेमिंग एप्लीकेशन ई-नगेट्स (E-nuggets) से संबंधित जांच के मामले में किया है। इस मामले में पिछले साल फरवरी 2021 में एफआईआर दर्ज हुई था। कोलकाता पुलिस ने आमिर खान और अन्य लोगों पर फेडरल बैंक (Federal Bank) के अधिकारियों की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया था। इसके आधार पर ईडी ने कंपनी में मनी लांड्रिंग की जांच शुरू की।

Jesus Christ के ट्विटर हैंडल को मिला ब्लू टिक, Elon Musk के ट्वीट का दिया जवाब

क्या है पूरा मामला


ईडी के मुताबिक आमिर खान ने यूजर्स के साथ फर्जीवाड़ा करने के लिए मोबाइल गेमिंग ऐप ई-नगेट्स जारी किया था। लोगों से जब काफी मात्रा में पैसे इकट्ठे हो गई तो ऐप ने कई बहाने के जरिए निकासी पर रोक लगा दी। उसके बाद प्रोफाइल डेटा समेत सभी प्रकार के डेटा को ऐप के सर्वर से हटा दिया दया। ईडी ने ये जानकारी सितंबर में ही दी थी।

उस समय ईडी ने पाया कि आरोपी गेमिंग ऐप के जरिए हासिल किए गए कुछ पैसों को क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंजों के जरिए विदेशों में भेज रहा था। जांच में पाया गया कि इसके लिए क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज वजीरएक्स (WazirX) पर सीमा नास्कर (Sima Naskar) के नाम से एक डमी अकाउंट खोला गया। इस खाते का इस्तेमाल क्रिप्टोकरेंसीज और अन्य डिजिटल एसेट्स खरीदने में किया गया। आमिर खान के आवास की इससे पहले जब तलाशी ली गई थी तो उस दौरान 17.31 करोड़ रुपये मिले थे और उसे जब्त किया गया था।

हिंदी में शेयर बाजार,  स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।