ट्विटर (Twitter) पर ब्लू टिक यानी वेरिफाईड अकाउंट का मतलब है कि अमुक अकाउंट किसी खास यूजर का है और खाता फर्जी नहीं है। हालांकि अब एक ट्विटर हैंड @jesus जो जीसस क्राइस्ट (Jesus Christ) के नाम से है, उसे भी ब्लू टिक मिल गया है। एलॉन मस्क (Elon Musk) ने अपने हाथों में ट्विटर की कमान लेने के बाद हर महीने 8 डॉलर (647 रुपये) में ब्लू टिक (Blue Tick Plan) शुरू किया है। इसके बाद जीसस क्राइस्ट का यह खाता वेरिफाई हो गया है और ब्लू टिक मिल गया। इससे पहले यह ट्विटर हैंडल वेरिफाईड नहीं था।
वेरिफिकेशन के बाद छिड़ी बहस
जीसस क्राइस्ट के इस ट्विटर हैंडल के वेरिफाईड होने पर कई रिपोर्ट्स में बहस छिड़ चुकी है। इसमें से एक पर इस ट्विटर हैंडल ने प्रतिक्रिया दी है कि ऐसा क्यों माना जा रहा है कि मैं फेक हूं। (Why the assumption I am fake?)। इसे एक टैग 'जिससे संबंधित हो, उसके लिए' (To whom it may concern) से ट्वीट किया गया है।
पैरोडी अकाउंट है Jesus Christ का
इस हैंडल से आमतौर पर मजाकिया ट्वीट होते हैं। ब्लू टिक पाने के बाद इस हैंडल से 9 नवंबर को ट्वीट हुआ कि किसके पास दो अंगूठे हैं और वेरिफाईड हैं (Who has two thumbs and verified?)।
इससे पहले 7 नवंबर को इस ट्विटर हैंडल ने मस्क के एक ट्वीट को रीट्वीट कर लिखा था कि यह एक पैरोडी है। मस्क ने अपने इस ट्वीट में लिखा था कि जो ट्विटर हैंडल किसी और शख्स के नाम पर है और उसमें पैरोडी नहीं लगा हुआ है तो उसे स्थायी तौर पर सस्पेंड कर जिया जाएगा।
@jesus के बॉयो में कारपेंटर, हीलर, गॉड लिखा है और स्थान इजराइल का है। यह खाता अक्टूबर 2006 में खुला था और इसके 7.82 लाख फॉलोअर्स है जबकि इसने किसी कोई फॉलो नहीं किया है। इस ट्विटर हैंडल से अब तक 288 ट्वीट्स हुए हैं और बॉयो में इसके जीसस के विकीपीडिया का लिंक जोड़ा गया है।