Cyclone Biparjoy: समुद्र में खलबली मचाने वाला चक्रवाती तूफान बिपरजोय के तेवर अब जमीन पर ठंडे पड़ गए हैं। गुजरात तट से टकराने के बाद बिपरजोय कुछ कमजोर पड़ गया है। शुक्रवार शाम तक यह डिप्रेशन में बदल गया। मौसम विभाग ने बताया कि गुजरात के तटीय इलाकों में पहुंचने के कुछ घंटों बाद चक्रवात की तीव्रता ‘बेहद गंभीर’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में आ गई। अब यह राजस्थान के लिए खतरा बन सकता है। मौसम विभाग में राजस्थान में भारी बारिश की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान में रेड अलर्ट (Red Alert) और पश्चिमी राजस्थान में ऑरेंज अलर्ट (Orange Alert) जारी किया गया है। किसी भी हालात से निपटने के लिए राजस्थान में प्रशासन अलर्ट है।
