Cyclone Biparjoy LIVE: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कहा कि गुजरात तट पर चक्रवाती तूफान बिपरजोय की लैंडफॉल प्रक्रिया गुरुवार शाम शुरू हुई। राज्य के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं और भारी बारिश हुई है। IMD ने कहा कि चक्रवाती तूफान का वॉल क्लाउड रीजन शाम करीब 5:30 बजे सौराष्ट्र तट को छू गया, ये कच्छ जिले में जखाऊ पोर्ट के पास लैंडफॉल की ओर बढ़ रहा था। लैंडफॉल आधी रात तक चलेगा
Cyclone Biparjoy LIVE: चक्रवात बिपरजोय गुजरात के तट से टकरा गया है। IMD के DG डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल यह 115-125 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। आधी रात तक लैंडफॉल जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने सौराष्ट्र (Surashtra) और कच्छ के
Cyclone Biparjoy LIVE: चक्रवात बिपरजोय गुजरात के तट से टकरा गया है। IMD के DG डॉ. मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि फिलहाल यह 115-125 Km प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहा है। कच्छ, सौराष्ट्र में लैंडफॉल शुरू हो गया है। सौराष्ट्र, कच्छ में भारी बारिश हो रही है, आगे और तेज बारिश की संभावना है। आधी रात तक लैंडफॉल जारी रहेगा।
मौसम विभाग ने सौराष्ट्र (Surashtra) और कच्छ के तटों के लिए चक्रवात बिपरजोय की चेतावनी और रेट अलर्ट जारी किया। बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजॉय आज 04:30 बजे जखाऊ पोर्ट (Jakhau Port) से लगभग 80 Km दक्षिण पश्चिम दिशा में, देवभूमि द्वारका से 130 Km दूर है। जखाऊ पोर्ट के पास आज शाम से शुरू होगी लैंडफॉल प्रक्रिया, आधी रात तक जारी रहेगी।
मौसम विभाग ने सौराष्ट्र और कच्छ तटों के लिए चक्रवात की चेतावनी और रेड अलर्ट जारी किया है। VSCS (बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान) बिपरजोय आज रात बहुत भयंकर चक्रवाती तूफान के रूप में जखाऊ पोर्ट (गुजरात) से टकराएगा। लैंडफॉल प्रक्रिया शाम से शुरू होगी और रात तक जारी रहेगी
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने चक्रवात बिपरजोय को लेकर गुरुवार सुबह गांधीनगर में स्टेट इमरजेंसी ऑपरेशन सेंटर में समीक्षा बैठक की। IMD की रिपोर्ट के अनुसार, बहुत गंभीर चक्रवाती तूफान अरब सागर में उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है और उसके आज शाम कच्छ में जखाऊ पोर्ट को पार करने और लैंडफाल करने की भविष्यवाणी की गई है।
राज्य के तटीय इलाकों में 115 से 125 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ भारी से बहुत भारी बारिश से झूझने के लिए तैयार हैं। IMD के प्रमुख मृत्युंजय महापात्र ने गुरुवार सुबह मीडिया से कहा, बिपरजोय जखाऊ पोर्ट से 200 Km से भी कम दूरी पर है।
चक्रवाती तूफान बिपरजोय (Biparjoy) खतरनाक रूप लेता जा रहा है। गजरात के तटीय इलाकों से हजारों लोगों को निकालकर शेल्टर होम में पहुंचाया गया है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के मुताबिक, बिपरजोय आज शाम को गुजरात के कच्छ, सौराष्ट्र क्षेत्र, मांडवी तट और पाकिस्तान के कराची पोर्ट से गुजरेगा। कच्छ और द्वारका में तेज हवाएं चल रही हैं। बेपरजोय आने के पहले कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। जिससे घरों में पानी भर गया है।
चक्रवात तूफान बिपरजोय (Cyclone Biparjoy) ने जमीन पर टकराने से पहले ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, गुजरात के कच्छ इलाके में तूफान से पहले चलने वाली जोरदार हवाओं के कारण करीब 12000 से ज्यादा खंभे गिर चुके हैं। इतना ही नहीं जिले के करीब 87 गांवों की बिजली भी काट दी गई। मौसम विभाग के मुताबिक, चक्रवात 6Km प्रति घंटे की रफ्तार के कच्छ और सौराष्ट्र के तट की तरफ बढ़ रहा है और ये महातूफान आज शाम 5 से 6 बजे करीब जमीन से टकरा सकता है।