Cyclone Biparjoy: चक्रवात बिपरजोय बनेगा और खतरनाक, इन राज्यों में होगी भारी बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Cyclone Biparjoy: अरब सागर से उठा चक्रवाती तूफान बिपरजोय तेजी से आगे बढ़ता जा रहा है। यह अगले 24 घंटे में और तेज और खतरनाक हो सकता है। मौसम विभाग ने केरल, कर्नाटक और लक्ष्यद्वीप समेत कुछ राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं मछुआरों को समुद्र तट में नहीं जाने की सलाह दी गई है

अपडेटेड Jun 10, 2023 पर 11:23 AM
Cyclone Biparjoy: मौसम विभाग की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन ने सावधानी बरतते हुए तिथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया है

Cyclone Biparjoy: चक्रवाती तूफान बिपरजोय (Cyclone Biparjoy) तेजी से आगे की बढ़ रहा है। मौसम विभाग की मानें तो यह भयानक रूप ले सकता है। इस तूफान का असर कई तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है। इस दौरान भारी बारिश की आशंका जताई गई है। मौसम विभाग (India Meteorological Department -IMD) का कहना है कि यह अगले 24 घंटे में उत्तर-उत्तरपूर्व (north-northeast) की दिशा में आगे बढ़ सकता है। मौसम विभाग ने 3 दिन में केरल और तटीय कर्नाटक (Kerala and Coastal Karnataka) में जोरादर बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले अगले 2 दिन में लक्ष्यद्वीप (Lakshadweep) में भारी अलर्ट जारी किया है।

हवा की रफ्तार 12 जून को 45-55 किमी प्रति घंटे हो सकती है। यह 65 किमी प्रति घंटे तक बढ़ सकती है। अगले दो दिन 13 और 14 जून को 50-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी जो 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

तिथल बीच 14 जून तक बंद


वहीं, चक्रवात बिपरजोय से पहले वलसाड के अरब सागर तट (Arabian Sea coast) पर स्थित तिथल बीच (Tithal Beach) पर ऊंची लहरें उठती दिखीं। ऐसे में मौसम विभाग की चेतावनी के बाद वलसाड प्रशासन ने तिथल बीच को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। ताकि वहां पर्यटकों की आवजाही न हो सके। वलसाड के तहसीलदार टीसी पटेल (TC Patel) ने कहा कि मछुआरों को समुद्र के पास जाने से साफ तौर मना किया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो दरिया कांठां गांव में लोगों को दूसरी जगह ट्रांसपर किया जाएगा। उनके लिए शेल्टर बनाए गए हैं। वहीं, पर्यटकों के लिए तिथल बीच को 14 जून तक बंद कर दिया गया है।

Balasore Train Accident: 82 शवों की अभी भी नहीं हुई पहचान, सामूहिक अंतिम संस्कार को लेकर सरकार ने बताई अपनी राय

इन राज्यों में हो सकती है बारिश

असम और मेघालय में 12 और 13 जून को भारी बारिश हो सकती है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, मिजोरम में 10 और 12 जून को भारी बारिश हो सकती है। 11-13 जून तक पश्चिम बंगाल और सिक्कम के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। केरल के तिरुवंतपुरम, केल्लम, पठानमथिट्टा, अलप्पुझा, कोट्टायम. इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच केरल और कर्नाटक में मछुआरों को समुद्र के तट पर नहीं जाने की सलाह दी गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।