चक्रवाती तूफान बिपरजोय (Cyclone Biparjoy) एक 'बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान' (extremely severe cyclonic storm) में बदल गया और इसके दक्षिण-दक्षिण पश्चिम गुजरात (Gujarat) और पाकिस्तान (Pakistan) के आस-पास के तटों से टकराने की संभावना है। तूफान के टकराने के मद्देनजर, सौराष्ट्र और कच्छ के तटों के साथ-साथ अलर्ट जारी किया गया है। चक्रवात किस जगह लैंडफॉल करेगा, यह आने वाले दिनों में ही साफ हो पाएगा।
