DDA हाउसिंग स्कीम में फ्लैट्स की बिना इंटरेस्ट के पेमेंट की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ी

हाउसिंग स्कीम इस वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई थी। पहले बिना इंटरेस्ट के भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 जून थी

अपडेटेड Jul 26, 2021 पर 9:21 AM
Story continues below Advertisement
     
     
    live
    Volume
    Todays L/H
    Details

    दिल्ली डिवेलपमेंट अथॉरिटी (DDA) ने कोरोना की दूसरी लहर के कारण हुए नुकसान को देखते हुए इस वर्ष की हाउसिंग स्कीम में अलॉट किए गए फ्लैट्स की कॉस्ट का बिना इंटरेस्ट के भुगतान करने की अवधि 31 अगस्त तक बढ़ा दी है। हालांकि, यह छूट द्वारका सेक्टर 16- B में अलॉट किए गए फ्लैट्स के लिए नहीं होगी।

    पहले बिना इंटरेस्ट के भुगतान करने की अंतिम तिथि 29 जून थी।

    DDA ने कहा है, "अंतिम तिथि बढ़ने का फायदा बकाया राशि के इस अवधि में भुगतान करने पर भी मिलेगा।"

    Salary, पेंशन और बैंक EMI के लिए अगले महीने से बदल जाएगा नियम, वीकेंड पर भी होगा भुगतान

    यह हाउसिंग स्कीम वर्ष की शुरुआत में लॉन्च की गई थी और इसके लिए आवेदन 16 फरवरी तक स्वीकार किए गए थे। इस स्कीम में 1,354 फ्लैट्स शामिल थे। ये द्वारका, जसोला, वसंत कुंज, मंगलापुरी और रोहिणी में विभिन्न कैटेगरी में थे।

    इनमें से सबसे महंगे फ्लैट HIG कैटेगरी में 2.14 करोड़ रुपये के थे। सबसे अधिक फ्लैट्स MIG कैटेगरी में उपलब्ध थे।


    स्कीम में शामिल 253 HIG, 757 MIG, 52 LIG और 291 जनता फ्लैट्स के लिए कुल 22,752 आवेदन मिले थे।

    DDA ने 10 मार्च को ऑनलाइन ड्रॉ के जरिए फ्लैट्स का आवंटन किया था। यह स्कीम पूरी तरह ऑनलाइन थी।

    इन फ्लैट्स की कीमत बाजार में इनकी कीमत के लगभग समान होने के कारण इनमें लोगों ने ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली थी।

    सोशल मीडिया अपडेट्स के लिए हमें Facebook (https://www.facebook.com/moneycontrolhindi/) और Twitter (https://twitter.com/MoneycontrolH) पर फॉलो करें।

    हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।