डिफेंस मिनिस्ट्री की एक्विजिशंस काउंसिल (DAC) ने 97 तेजस विमानों और 156 प्रचंड हेलीकॉप्टर्स की खरीदारी को मंजूरी दे दी है। यह सौदा करीब 1.40 लाख करोड़ रुपये का है। सीएनबीसी आवाज को यह जानकारी सूत्रों के हवाले से मिली है। तेजस (Tejas) विमानों और प्रचंड (Prachanda) हेलीकॉप्टर्स को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) सप्लाई करती है। तेजस और प्रचंड को देश में ही तैयार किया गया है यानी कि ये स्वदेशी हैं। अभी वायुसेना के बेड़े में 83 तेजस विमान हैं। अब इसके बेड़े में 55 हजार करोड़ रुपये की लागत से तेजस विमानों की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
