दिल्ली चुनाव से पहले आ गई गुड न्यूज, हट गई ग्रैप-3 की पाबंदियां, जानें क्या-क्या मिली छूट

दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के तहत आने वाले प्रतिबंध लागू रहेंगे। ग्रैप-3 हटने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हट गया है। इससे ये वाहन बिना रोक-टोक के जा सकेंगे

अपडेटेड Feb 03, 2025 पर 8:37 PM
Story continues below Advertisement
दिल्ली चुनाव से पहले आ गई गूड न्यूज

Delhi Air Quality: राजधानी दिल्ली में सर्दियां कम हो रही हैं और अब दोपहर में लोगों का सूरज देवता की तपिश महसूस होने लगी है। वहीं सर्दी के कम होने और गर्मी के बढ़ने के बीच में दिल्ली में प्रदूषण स्तर में सुदार हुआ है।दिल्ली-NCR में प्रदूषण के स्तर में गिरावट के बीच केंद्र सरकार के दिल्ली-एनसीआर वायु गुणवत्ता पैनल ने ग्रैप-3 प्रतिबंधों को रद्द कर दिया है। हालांकि अभी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में ग्रैप-1 और ग्रैप-2 के तहत आने वाले प्रतिबंध लागू रहेंगे। ग्रैप-3 हटने के बाद दिल्ली और आसपास के इलाकों में बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनों पर प्रतिबंध हट गया है। इससे ये वाहन बिना रोक-टोक के जा सकेंगे।

हट गई ग्रैप-3 की पाबंदियां

दिल्ली की वायु गुणवत्ता सुधार के बाद सोमवार को वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) के लेवल 3 को खत्म करने का ऐलान किया है। ग्रैप-3 खत्म होने के बाद अब कई तरह के प्रतिबंध हट जाएंगे। बता दें कि यह फैसला इसलिए लिया गया क्योंकि दिल्ली में वायु गुणवत्ता बेहतर हो गई है और मौसम भी अनुकूल है। हालांकि, वायु गुणवत्ता को और खराब होने से बचाने के लिए GRAP के चरण I और II लागू रहेंगे।


 मौसम और भी अच्छी होने की उम्मीद

वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने बताया कि, मौसम की स्थिति में सुधार होने और ऐसे एलिमेंट, जिनके कारण पर्यावरण में प्रदूषण फैलता वो कम हुए हैं और इली कारण दिल्ली में वायु गुणवत्ता में सुधार हुआ है। 3 फरवरी को दिल्ली का AQI 286 था, जो GRAP III लागू करने के लिए जरूरी 350 से काफी कम है। मौसम विभाग ने कुछ दिनों में दिल्ली में हल्की बारिश और अच्छी हवा चलने की संभावना जताई है, जिससे प्रदूषण और कम हो सकता है।

बीएस-तीन पेट्रोल और बीएस-चार डीजल वाहनो ंपर भी फैसला

CAQM ने कहा कि, 29 जनवरी 2025 के आदेशों के अनुसार GRAP III को तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया गया है। इसके बाद, दिल्ली एनसीआर में BS-4 डीजल वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध हटा दिए गए हैं। हालांकि, कंट्रक्शन साइट तब तक बंद रहेंगे जब तक आयोग से मंजूरी नहीं मिल जाती। सीएक्यूएम ने कहा कि सभी संबंधित एजेंसियां वायु गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी रखेंगी और GRAP के चरण I और II को लागू करवाएंगे। दिल्ली-एनसीआर के लिए केंद्र के वायु गुणवत्ता पैनल ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में बेहतर वायु गुणवत्ता और अनुकूल मौसम स्थितियों का हवाला देते हुए सोमवार, 3 फरवरी को तत्काल प्रभाव से GRAP III को रद्द कर दिया। हालांकि, वायु गुणवत्ता में और गिरावट को रोकने के लिए चरण I और II के तहत उपाय लागू रहेंगे।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।