दिल्ली आबकारी नीति मामले में बड़ी कार्रवाई, ED ने वाईएसआर कांग्रेस सांसद के बेटे को किया गिरफ्तार

ईडी ने पहले ही आरोप लगाया था कि शराब के खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और शराब बनाने वालों ने 'साउथ ग्रुप' नामक एक कार्टेल बनाया था। ये कार्टेल अब रद्द की जा चुकी दिल्ली की आबकारी नीति से फायदा उठाने के लिए बनाया गया था। मगुनता श्रीनिवासुलू और राघव मगुनता की ये जोड़ी इस कार्टेल हिस्सा थी

अपडेटेड Feb 11, 2023 पर 11:54 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राघव बालाजी ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक है

दिल्ली आबकारी नीति मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की से एक और बड़ी कार्रवाई हुई है। ईडी (Enforcement Directorate) ने इसी मामले में राघव मगुनता नाम के आरोपी को किया गिरफ्तार किया है। ये गिरफ्तारी पूछताछ के बाद तमाम सबूतों , दस्तावेजों सहित दूसरे आरोपियों के बयानों के आधार पर हुई है। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी राघव मगुनता YSR Congress पार्टी के सांसद मगुनता श्रीनिवासुलू (YSR Cong MP Mangunta Sreenivasulu)का बेटा है।

राघव मगुनता ईडी को पूछताछ में नहीं कर रहा था सहयोग

इम मामले में राघव मगुनता भूमिका और इस बारे में मिले साक्ष्यो के आधार पर उसकी गिरफ़्तारी की गई है। इस केस में आरोपी राघव से ईडी द्वारा कई बार की गई पूछताछ के बाद ऐसा पाया गया की राघव मगुनता ईडी को पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहा है। उसके बाद ही उसकी गिरफ्तारी की गई।


PMLA के तहत हुई गिरफ्तारी

ईडी के अधिकारियों ने बताया कि उन्हें प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्डरिंग एक्ट (PMLA) के तहत शुक्रवार 11 फरवरी शाम राघव मगुनता को हिरासत में लिया है। राघव मगुनता को एक स्थानीय अदालत में पेश किए जाने की उम्मीद है जहां ईडी उसकी कस्टडी की मांग करेगा।

राघव मगुनता 'साउथ ग्रुप' नामक एक कार्टेल का था हिस्सा

ईडी ने पहले ही आरोप लगाया था कि शराब के खुदरा विक्रेताओं, थोक विक्रेताओं और शराब बनाने वालों ने 'साउथ ग्रुप' नामक एक कार्टेल बनाया था। ये कार्टेल अब रद्द की जा चुकी दिल्ली की आबकारी नीति से फायदा उठाने के लिए बनाया गया था। मगुनता श्रीनिवासुलू और राघव मगुनता

यानी पिता और पुत्र की ये जोड़ी इस कार्टेल हिस्सा थी।

जासूसी गुब्बारे के बाद अलास्का में दिखा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, अमेरिका के फाइटर जेट ने मार गिराया

इस तरह से इस मामले में हुई यह एक बड़ी गिरफ्तारी है। पिछले एक हफ्ते के अंदर इसी केस में हुई ये तीसरी गिरफ्तारी है। सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी राघव बालाजी ग्रुप नाम की कंपनी का मालिक है। ईडी द्वारा दिल्ली सरकार की आबकारी नीति घोटाला से संबंधित इस मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या अब 9 हो चुकी है ।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।