जासूसी गुब्बारे के बाद अलास्का में दिखा फ्लाइंग ऑब्जेक्ट, अमेरिका के फाइटर जेट ने मार गिराया

चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद अब एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अलास्का के हवाई इलाके में नजर आया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि एक अमेरिकी फाइटर जेट ने राष्ट्रपति जो बिडेन के निर्देश पर अलास्का के ऊपर ऊंचाई पर उड़ रही एक छोटी कार जैसे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है

अपडेटेड Feb 11, 2023 पर 11:06 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन के निर्देश पर अलास्का में उड़ रहे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है।

चीन के जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद अब एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट अलास्का के हवाई इलाके में नजर आया है। व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि एक अमेरिकी फाइटर जेट ने राष्ट्रपति जो बिडेन के निर्देश पर अलास्का के ऊपर ऊंचाई पर उड़ रही एक छोटी कार जैसे फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को मार गिराया है। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर के अनुसार वह हवाई ट्रांसपोर्ट के लिए खतरा था। अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट कहां से आया है।

जासूसी गुब्बारे को मार गिराने के बाद अमेरिका और चीन के बीच तनाव बढ़ गया था लेकिन अब ये एक और फ्लाइंग ऑब्जेक्ट मिलने से ये और बढ़ सकता है। हालांकि, ये फ्लाइंग ऑब्जेक्ट कहां से आया है, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। उस ऑब्जेक्ट को मार गिराने पर वह अलास्का के बर्फ से जमे समुद्री किनारे की तरफ गिर गया है। अब उसका मलबा इकट्ठा किया जा रहा है।

अमेरिका के अटलांटिक महासागर में दक्षिण कैरोलिना के तट पर एक चाइनीज जासूसी गुब्बारे को मार गिराए जाने के लगभग एक सप्ताह बाद यह नजर आया है। यह 30 जनवरी को मोंटाना में अमेरिकी हवाई एरिया में आने के बाद कई दिनों तक अमेरिकी महाद्वीप के ऊपर मंडराता रहा था। चीन यह स्वीकार कर चुका है कि वो गुब्बारा उनका था लेकिन इस बात से इनकार किया कि यह मौसम की निगरानी के बजाय निगरानी के उद्देश्य से था और यह कि यह दिशा से भटक गया था।


राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के को-ऑर्डिनेटर जॉन किर्बी ने शुक्रवार को ऊंचाई पर उड़ने वाले फ्लाइंग ऑब्जेक्ट को लेकर कहा कि रक्षा विभाग पिछले 24 घंटों में अलास्का हवाई एरिया में इसे ट्रैक कर रहा था। यह 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था और नागरिक उड़ान की सुरक्षा के लिए एक खतरा बन रहा था। उन्होंने कहा कि बहुत सावधानी बरतते हुए और पेंटागन की सिफारिश पर राष्ट्रपति बिडेन ने सेना को ऑब्जेक्ट को नीचे गिराने का आदेश दिया।

PB Fintech Q3: घाटा 298 करोड़ रुपए से कम होकर 87 करोड़ रुपए पर आय, आय 66% बढ़ी

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।