Delhi Metro Alert: येलो लाइन पर आज देरी से चल रही मेट्रो, ऑफिस पहुंचने में हो सकती है देरी

DMRC ने गुरुवार सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 7.43 बजे ट्वीट कर बताया कि कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सर्विस में देरी हो रही है। हालांकि, बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सामान्य तरीके से चल रही है। मेट्रो के देरी से चलने की वजह से ऑफिस जा रहे काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग कर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं

अपडेटेड Apr 27, 2023 पर 10:24 AM
Delhi Metro Alert: DMRC के मुताबिक, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सर्विस में देरी हुई है

Delhi Metro Alert: अगर आप दिल्ली (Delhi) के येलो लाइन (Yellow Line) की मेट्रो से ऑफिस जाने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपको परेशान कर सकती है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर बताया कि येलो लाइन पर ट्रेन देरी से चल रही हैं। DMRC के मुताबिक, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सर्विस में देरी हुई है। DMRC ने बताया कि गुरुवार सुबह दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन में कुछ तकनीकी दिक्कत के चलते ट्रेनें देरी से चलीं। सुबह करीब 8 बजे हुडा सिटी सेंटर जाने वाली मेट्रो को कश्मीरी गेट पर खाली करवाया गया। इसके चलते वायलेट लाइन पर भारी भीड़ देखी गई।

DMRC ने गुरुवार सुबह अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से 7.43 बजे ट्वीट कर बताया कि कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो सर्विस में देरी हो रही है। हालांकि, बाकी सभी लाइनों पर मेट्रो सामान्य तरीके से चल रही है। मेट्रो के देरी से चलने की वजह से ऑफिस जा रहे काफी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग दिल्ली मेट्रो के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को टैग कर अपनी शिकायत दर्ज करा रहे हैं।

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर सेवाएं बाधित होने से कई लोग फंसे हुए हैं। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "येलो लाइन के सभी स्टेशनों पर सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, “जब सेवा पूरी तरह से बंद हो गई हो तो इसे देरी न कहें। कश्मीरी गेट से हुडा सिटी सेंटर की तरफ कोई मेट्रो नहीं जा रही है। लोगों को वायलेट लाइन लेने के लिए कहा जा रहा है।"


एक अन्य ट्वीट में डीएमआरसी ने कहा कि सामान्य सेवाओं को बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं और यात्रियों को वायलेट लाइन का उपयोग करने की सलाह दी। DMRC ने लिखा, “कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच यात्रा करने वाले यात्री वायलेट लाइन का उपयोग कर सकते हैं। येलो लाइन में प्रभावित हिस्से पर सामान्य सेवाओं को बहाल करने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।"

ये भी पढ़ें- पालक के लाल पत्तों में छिपा है सेहत का खजाना, खाते ही धड़ाम से गिर जाता है ब्लड शुगर लेवल

एक यूजर ने लिखा, 'सुबह में ही खराब हो गई मेट्रो, अब ऑफिस में देरी होने पर सुनना पड़ेगा।' एक अन्य ने लिखा, "आजकल येलो लाइन पर बार-बार ब्रेकडाउन होता रहता है।" एक ने चिंता जताते हुए लिखा कि बहुत लेट हो गया। एक घंटे ऑफिस लेट हो जाएगा तो कैसे चलेगा? बता दें कि येलो लाइन दिल्ली में समयपुर बादली को गुरुग्राम के हुडा सिटी सेंटर से जोड़ती है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।