Delhi NCR Rain: दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी, ट्रैफिक जाम, बाढ़ की आशंका

Rain in Delhi: पहली मानसून बारिश से ही देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली का दम निकल गया है। कई जगह सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। हाल ये है कि आईटीओ पर सुबह-सुबह ही जाम लग गया। दिल्ली वालों की सुबह नींद खुलते ही मौसम में बदलाव देखा। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है

अपडेटेड Jun 28, 2024 पर 9:12 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Rain in Delhi: दिल्ली वालों की जलजमाव से मुसीबत बढ़ गई है।

उत्तर भारत में मानसून ने दस्तक दे दी है। गुरुवार देर रात से दिल्ली-NCR के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हो रही है। दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में आज (28 जून 2024)  लगातार दूसरे दिन भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने दिन में और बारिश होने का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो घंटों तक दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश और 20-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहेंगी। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद समेत पूरे NCR में तड़के से झमाझम बारिश हो रही है। बारिश की वजह से मौसम ठंडा-ठंडा, कूल-कूल हो गया है। गर्मी से लोगों को राहत मिली है। दिल्ली-एनसीआर का मौसम काफी सुहाना हो गया है।

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश की वजह से सड़कों पर घुटनों तक पानी आ गया है। कुछ जगहों पर ट्रैफिक जाम की समस्या देखी जा रही है। सड़कें पानी से लबालब भरी हुई हैं। दिल्ली में जगह-जगह इतना पानी भर गया है कि आधी-आधी गाड़ियां डूब गईं हैं। नोएडा में भी कहीं बाइक सवार परेशान हैं तो कहीं गाड़ियां फंस गई हैं। दिल्ली के निचले इलाकों में पानी भर गया है।

मिंटो रोड में जलभराव


दिल्ली में भरी बारिश से महारानी बाग में पानी भर गया है। स्थानीय निवासियों ने नगर निगम के अधिकारियों से तैमूर नगर नाले को साफ करने की अपील की है। दिल्ली के मूलचंद इलाके में सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया है। जगह-जगह गाड़ियां डूब चुकी हैं। मिंटो रोड पर तो गाड़ियां पानी में तैरती नजर आ रही हैं। रात 2:30 बजे से सुबह 5:30 बजे तक सफदरजंग में 148.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। यानी सिर्फ 3 घंटे में करीब 15 सेमी बारिश दर्ज हुई है। दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर 93 मिमी दर्ज की गई। 27 जून यानी गुरुवार को भी सुबह-सुबह हुई बारिश हुई थी, जिससे तापमान में गिरावट आई।

मौसम विभाग ने 3 जुलाई तक के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। जबकि शनिवार को बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में वीकेंड में बारिश से तापमान में 34 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा, मूसलाधार बारिश से टर्मिनल 1 की छत गिरी, 4 लोग घायल, कई कारें दबीं

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।