Delhi NCR Rain: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में पिछले कई दिनों से प्रदूषण से हालत बेहद खराब हैं। हवा में घुले जहर की वजह से आसमान में धुंध छाई रहती है। प्रदूषण से राहत देने के लिए सरकार ने तमाम पाबंदियां लागू कर दी हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई खास राहत देखने को नहीं मिल रही है। इस बीच दिल्ली वालों को बारिश ने बड़ी राहत दी है। शुक्रवार (10 नवंबर 2023) को सुबह-सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में झमाझम हुई। इससे तापमान में गिरावट आई और दिल्ली वासियों को प्रदूषण से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
