Delhi-NCR Weather: दिल्ली में बारिश और ठंड का डबल अटैक, 5 डिग्री तक गिरा पारा, जानें आज का मौसम का हाल

Delhi-NCR Weather: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मौसम बदल चुका है। हल्की बारिश हो रही है। जिसकी वजह से गुलाबी ठंड ने दस्तक दे दी है। ठंडी हवाओं की वजह से तापमान में भारी गिरावट देखने को मिल रही है। आज भी दिल्ली में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक, कई प्रदेशों में आज यानी 17 अक्टूबर को भी बारिश होने की उम्मीद है

अपडेटेड Oct 17, 2023 पर 11:32 AM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Delhi-NCR Weather: बारिश और ठंडी हवाओं के कारण दिल्ली का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है।

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में रहने वाले लोग जिस सर्दी का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वो अब आ गई है। राजधानी दिल्ली में तापमान में गिरावट देखने को मिली है। दिल्ली-NCR के आसपास के इलाकों में हल्की बारिस जारी है। आसमान में बादल छाए हुए हैं। नोएडा, इंदिरापुरम, दक्षिणी दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के कुछ हिस्सों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, यहां का पारा 30.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम के औसत से 3 डिग्री कम है। लगातार बारिश के कारण कम से कम दो उड़ानों को दिल्ली से जयपुर डायवर्ट किया गया।

दिल्ली और एनसीआर में भारी गरज और बारिश के साथ आसामान में बादल छआए हुए हैं। वाले बादल घूम रहे हैं। पश्चिम से पूर्व की ओर तेज बारिश और ओला गिरने की आशंका जताई गई है। वहीं ये भी कहा जा रहा है कि ठंडी हवाओं की वजह से दिल्ली का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक गिर गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री रहा। यह सामान्य से एक डिग्री अधिक रहा।

आज भी होगी बारिश


मौसम विभाग की माने तो आज दिनभर हल्की ठंड वाला मौसम बना रहेगा। समान में बादल छाए रहेंगे। हालांकि दोपहर के वक्त हल्की धूप निकल सकती है लेकिन तेज हवाएं और हल्की बूंदाबांदी सर्दी का एहसास कराएगी। मौसम विभाग के मुताबिक, कई प्रदेशों में आज यानी 17 अक्टूबर को भी बारिश होने की उम्मीद है। दिल्ली में हवा में नमी का स्तर 59 से 86 प्रतिशत तक रहा। पालम में अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री, रिज में 29.5 डिग्री, आया नगर में 29.5, आया नगर में 29.6, गाजियाबाद में 29.6 डिग्री, जाफरपुर में 29.8 डिग्री, नरेला में 29.4 डिग्री, नोएडा में 29.8 डिग्री, मयूर विहार में 29.4 डिग्री रहा।

Adani Group ने पहली बार सांसद Mahua Moitra पर साधा निशाना, ये है पूरा मामला

बारिश से दिल्ली की हवा हुई साफ

CPCB के मुताबिक आज दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में प्रदूषण में सुधार हुआ है। दिल्ली के आनंद विहार में एक्यूआई 223, डीटीयू में 140, द्वारका में 175, आईटीओ में 190, जहांगीरपुरी में 113 दर्ज किया गया है। बता कि 0-50 के बीच AQI को “अच्छा” माना जाता है. 51-100 को “संतोषजनक”, 101-200 को “मध्यम”, 201-300 को “खराब”, 301-400 को “बहुत खराब” और 401-500 को “गंभीर” माना जाता है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।