Get App

VIDEO: मोबाइल चोर ने सरेआम दिल्ली पुलिस के जवान को कई बार मारा चाकू, ASI पर हमले का सामने आया खौफनाक CCTV वीडियो

VIDEO: मोबाइल फोन की झपटमारी के आरोप में पकड़े गए बदमाश द्वारा बार-बार चाकू गोदने से घायल दिल्ली पुलिस के ASI की रविवार को मौत हो गई। ASI पर हमले का एक खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उनका अंतिम संस्कार 8 जनवरी को किया गया

Curated By: Akhileshअपडेटेड Jan 10, 2023 पर 4:18 PM
VIDEO: मोबाइल चोर ने सरेआम दिल्ली पुलिस के जवान को कई बार मारा चाकू, ASI पर हमले का सामने आया खौफनाक CCTV वीडियो
VIDEO: मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले 57 वर्षीय ASI शंभू दयाल के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं

दिल्ली पुलिस (Delhi Police) के एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) की राष्ट्रीय राजधानी में सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वह मोबाइल चोरी के एक मामले में आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रहे थे, तभी झपटमार ने दिल्ली पुलिस के जवान पर कई बार चाकू से हमला कर दिया। मोबाइल की कथित झपटमारी के आरोप में पकड़े गए व्यक्ति द्वारा बार-बार चाकू गोदने से घायल दिल्ली पुलिस के ASI की रविवार को मौत हो गई। ASI पर हमले का एक खौफनाक CCTV वीडियो सामने आया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाएंगे। उनका अंतिम संस्कार 8 जनवरी को किया गया।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि मूल रूप से राजस्थान, सीकर के रहने वाले 57 वर्षीय ASI शंभू दयाल (Shambu Dayal) के परिवार में उनकी पत्नी, बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस ने बताया कि पिछले बुधवार चार जनवरी को मायापुरी फेज-1 निवासी एक महिला ने अपने पति का मोबाइल फोन छीने जाने और उसे धमकी मिलने की शिकायत दी थी। इसके बाद ASI दयाल मौके पर पहुंचे, जहां शिकायतकर्ता ने आरोपी की पहचान कर ली।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी अनीश ने थाने जाने के दौरान अपनी शर्ट में छुपा चाकू निकाला और दयाल के गले, सीने, पेट और पीठ वार कर दिया। उन्होंने बताया कि मायापुरी थाने के अधिकारी मौके पर पहुंचे और अनीश को काबू किया। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, ASI दयाल को अस्पताल ले जाया गया।

पश्चिमी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त घनश्याम बंसल ने बताया कि ASI दयाल ने आरोपी को भागने नहीं दिया। उन्होंने बताया कि चार दिन तक जीवन के लिए जूझने के बाद रविवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने दयाल को श्रद्धांजलि दी और पीड़ित परिवार को सांत्वना दिया।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें