Delhi Rain Updates: दिल्ली में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है। IMD के बुलेटिन में कहा गया है कि इस बीच, दिल्ली (Delhi) में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने शहर के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है

अपडेटेड Jun 29, 2023 पर 9:40 PM
Delhi Rain Updates: दिल्ली में अगले पांच दिनों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना

Delhi Rain Updates: राष्ट्रीय राजधानी में अगले पांच दिनों के दौरान आसमान में बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश (Rain) होने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बृहस्पतिवार को भारी बारिश हुई, जिससे न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से चार डिग्री कम है।

IMD के बुलेटिन में कहा गया है कि इस बीच, दिल्ली (Delhi) में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम है। दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश के बाद मौसम विभाग ने शहर के लिए 'ऑरेंज' अलर्ट (Orange Alert) जारी किया है।

IMD मौसम से जुड़ी चेतावनी के लिए चार रंगों का इस्तेमाल करता है, जिसमें 'ग्रीन' का मतलब है कि कोई कार्रवाई की जरूरत नहीं है, 'येलो' का मतलब है कि नजर रखें और अपडेट जानकारी लेते रहें, 'ऑरेंज' का मतलब है कि किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहें और 'रेड' का मतलब है कि तत्काल कार्रवाई करें।

VIDEO: भारी बारिश के बाद भूस्खलन से बद्रीनाथ हाईवे का एक हिस्सा पानी में बहा, सैकड़ों पर्यटक फंसे


IMD के आंकड़ों के अनुसार रिलेटिव ह्यूमिडिटी जो सुबह 8.30 बजे 100 प्रतिशत थी, शाम 5.30 बजे 70 प्रतिशत दर्ज की गई।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार बृहस्पतिवार को 24 घंटे का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 101 दर्ज किया गया जो कि मध्यम की श्रेणी में आता है।

गौरतलब है कि शून्य से 50 के बीच AQI अच्छा, 51 से 100 के बीच संतोषजनक, 101 से 200 के बीच मध्यम, 201 से 300 के बीच खराब, 301 से 400 के बीच बहुत खराब और 401 से 500 के बीच गंभीर माना जाता है।

दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली के अनुसार, 30 जून से दो जुलाई तक एयर क्वालिटी इंडेक्स 'संतोषजनक' श्रेणी में रहने की संभावना है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।