Delhi Rains: दिल्ली (Delhi) के लोग गुरुवार सुबह बारिश (Rain) के बीच जागे। कई घंटों तक लगातार भारी बारिश के वजह से लाजपत नगर, नेब सराय, महरौली, बुराड़ी और द्वारका जैसे इलाके पानी में डूब गए, जिससे ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) हो गया। दिल्ली और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक जाम को लेकर कई लोगों ने ट्वीट कर अपनी दिक्कतें साझा कि। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के अनुसार, न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो औसत से थोड़ा कम है।
मौसम विभग ने बताया कि शहर मे 24 घंटों के अंदर 5 mm बारिश दर्ज की गई है जो कि सुबह 8.30 बजे जाकर खत्म हुए। उन्होंने भविष्यवाणी की है की अगले कुछ दिनों तक दिल्ली और उसके आस पास के इलाकों में तेज बारिश कि संभावना है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद जताई गई।
दिल्ली के आसपास के इलाकों जैसे नोएडा और गाजियाबाद के यात्रियों ने बताया कि भारी बारिश के कारण गंभीर जल जमाव के कारण उन्हें घंटों ट्रैफिक में फंसना पड़ा। गाजियाबाद को दिल्ली से जोड़ने वाली हिंडन एलिवेटेड रोड जंक्शन प्वाइंट बारिश के वजह से नदी बन गया है, जबकि नोएडा-दिल्ली सड़कों पर भी वाहनों को आने जाने मे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
NDTV ने नोएडा सेक्टर 137 के निवासी अंकित बोस के हवाले से कहा, “मैं सुबह 9.15 बजे घर से निकली और 11.15 बजे दिल्ली के लाजपत नगर के पास अपने कार्यालय पहुचा। मुझे पहुंचने में आमतौर पर 45-50 मिनट लगते हैं। नोएडा के कुछ हिस्सों में पानी भर गया और दिल्ली-नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर भी जाम लग गया, मेरे रास्ते में लगभग हर जगह गाड़ियां धीमी रफ्तार से चल रही थीं।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार, सुबह करीब 9 बजे एयर क्वालिटी इंडेक्स 81 था। मतलब कि राजधानी में एयर क्वालिटी 'संतोषजनक' थी।
दूसरे राज्यों में बारिश का हाल
भारत के बाकी हिस्सों मे भी ऐसे ही भारी मानसूनी बारिश देखी जा रही है। IMD ने कुछ शहरों में अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग ने महाराष्ट्र के मुंबई के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, क्योंकि रात भर शहर में हल्की बारिश से लेकर भारी बारिश हुई और गुरुवार को और बारिश होने कि संभावना है।
बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट (BEST) के एक अधिकारी ने कहा कि सुबह करीब 4.45 बजे पानी भर जाने के कारण सायन में उनकी कुछ बसों के रूट बदल दिए गए हैं।
केरल के भी कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिससे कई इलाकों में बाढ़ आ गई है। भारी बारिश के बाद गुरुवार को कक्कड़ नदी उफान पर थी और इसका पानी कन्नूर शहर के आवासीय इलाकों में घुस गया। लोगों को बाढ़ वाले रास्तों का इस्तेमाल करने से रोकने के लिए अस्थायी बैरिकेडिंग लगाई गई है।
लगातार बारिश के कारण कोट्टायम शहर के कुछ आवासीय इलाकों में भी पानी भर गया है और कोडूर नदी उफान पर है। IMD ने आज जिले के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।