Get App

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के होटल दे रहे हैं 75 फीसदी छूट, देखिए रेस्टोरेंट की लिस्ट

स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली के कई रेस्टोरेंट भारी भरकम छूट दे रहे हैं

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 16, 2021 पर 7:52 AM
स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली के होटल दे रहे हैं 75 फीसदी छूट, देखिए रेस्टोरेंट की लिस्ट

पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के 75वीं वर्षगांठ के जश्न में डूबा हुआ है। इस मौके पर दिल्ली के कई रेस्टोरेंट भोजन करने के लिए भारी भरकम छूट दे रहे हैं। इसमें स्वादिष्ट व्यंजनों का मेन्यु पेश किया जा रहा है।

छोटे या बड़े रेस्टोरेंट सभी देश भक्ति के उत्साह में डूबे हुए हैं। रेस्टोरेंट इस मौके पर कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। अगर आप भारतीय व्यंजनों का स्वाद लेना चाहते हैं तो कनॉट प्लेस के Ardor21. में जा सकते हैं। यह रेस्टोरेंट एक पूरी थाली परोस रहा है। इस थाली का आकार भारत के नक्शे की तरह है। ।

इस थाली में आंध्र प्रदेश की चिकन बिरयानी, केरल की रसम, राजस्थान के गट्टे की सब्जी, छत्तीसगढ़ की साबूदाना की खीर, महाराष्ट्र की पाव भाजी, बंगाल की आलू पोस्टो, गुजरात का फाफड़ा समेत हर राज्य का कुछ न कुछ जरूर शामिल किया गया है।

इसी तरह OTB Courtyard में जितने भी व्यंजन हैं वो भारतीय तिरंगे के तीन रंगों में है। उसमें केसरिया, सफेद, हरे रंग के हैं। इसमें पनीर टिक्का, angithi murg, pasta और dimsum basket हैं। इसी तरह शहर के और भी कई रेस्टोरेंट स्वतंत्रता दिवस पर भारी छूट दे रहे हैं।

Independence Day: क्या 15 अगस्त को दिल्ली घूमने का प्लान बना रहे हैं? यहां जानें सभी डिटेल

ओखला का Crowne Plaza अपने बफे ऑफ यूनिटी (Buffet of Unity) पर 74 फीसदी छूट रहा है। इस रेस्टोरेंट के बफे ऑफ यूनिटी में अलग अलग राज्यों के पकवान शामिल हैं। जिसके मेन्यु में शामिल कुछ पकवान तमिलनाडु का Chicken Chettinad, हैदराबादी बिरयानी, राजस्थान मूंग दाल हलवा और भी कई चीजें शामिल हैं। क्राउन प्लाजा के डायरेक्टर प्रदीप सिन्हा (Pradipt Sinha) ने कहा कि उनके रेस्टोरेंट ओलंपिक की थीम पर आधारित एक डेजर्ट स्टेशन भी बनाया गया है।

पंजाबी बाग स्थिति Shakespeare कैफे अपने पूरे मेन्यु पर 2 बजे से रात 8 बजे तक 75 फीसदी का डिस्काउंट दे रहा है। इसी तरह Vivanta नई दिल्ली, द्वारका और Roseate Hotels & Resorts में भी तमाम ऑफर और डिस्काउंट मिल रहे हैं।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें