Delhi Traffic Advisory: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने गणतंत्र दिवस परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल की व्यवस्थाओं को लेकर एडवाइजरी जारी कर दी है। परेड ती रिहर्सल सुबह 10य30 बजे विजय चौक से शुरू होगी। यह कर्तव्य पथ, सी-हेक्सागन, नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा, तिलक मार्ग, बहादुर शाह जफर मार्ग, नेताजी सुभाष मार्ग होते हुए लाल किला पर खत्म होगी। इस दौरान दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को सुबह 9.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक परेड के रास्तों से दूर रहने की सलाह दी है। पुलिस की इस एडवाइजरी में कई रास्तों को बंद किया गया है। वहीं कई रूट को डायवर्ट किया गया है।
रिहर्सल के चलते कर्तव्यपथ, विजय चौक से इंडियागेट पर रविवार शाम 6 बजे से सोमवार को परेड खत्म होने तक वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई गई है। रफी मार्ग, जनपथ और मानसिंह रोड से कर्तव्यपथ की ओर भी रविवार रात 11 बजे से लेकर सुबह परेड खत्म होने तक जाने की अनुमति नहीं है। इंडिया गेट सी-हेक्सागन भी सोमवार सुबह 9.15 बजे से परेड के तिलक मार्ग पर पहुंचने तक बंद रहेगा।
इन रास्तों का करें इस्तेमाल
उत्तर से दक्षिण के लिए , रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां,आईपी फ्लाईओवर, राजघाट, रिंग रोड, सफदरजंग मदरसा से लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग. पूर्व से पश्चिम जाने के लिए, रिंग रोड, भैरो रोड, मथुरा रोड, लोधी रोड, अरविंदो मार्ग, एम्स चौक, रिंग रोड, धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड, पार्क स्ट्रीट या मंदिर मार्ग. रिंग रोड, बुलवर्ड रोड, बर्फ खाना चौक, रानी झांसी फ्लाईओवर, फैज रोड, वंदे मातरम मार्ग, शंकर रोड. रिंग रोड, आईएसबीटी, चंदगी राम अखाड़ा, आईपी कॉलेज, माल रोड, आजादपुर, पंजाबी बाग।
ड्रेस रिहर्सल समारोह के दौरान सभी स्टेशनों पर मेट्रो सेवाएं मुहैया कराई गई हैं। हालांकि एडवाइजरी के मुताबिक, केंद्रीय सचिवालय और उद्योग भवन स्टेशनों पर सुबह 5 बजे से दोपहर 12 बजे तक चढ़ने और उतरने की अनुमति नहीं होगी।
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए
दक्षिण दिल्ली से धौला कुआं, वंदे मातरम मार्ग, पंचकुइयां रोड, कनॉट प्लेस आउटर सर्किल, चेम्सफोर्ड रोड. पूर्वी दिल्ली से आईएसबीटी ब्रिज होते हुए बुलवर्ड रोड, रानी झांसी फ्लाईओवर, झंडेवालान, डीबीजी रोड, शीला सिनेमा रोड, पहाड़गंज।
पुरानी दिल्ली स्टेशन के लिए
दक्षिण दिल्ली से रिंग रोड, आश्रम चौक, सराय काले खां, रिंग रोड, राजघाट, रिंग रोड, चौक यमुना बाजार, एसपी मुखर्जी मार्ग, छत्ता रेल, कोडिया पुल होते हुए पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन।
गाजियाबाद से आने वाली बसें NH-24 से होकर आएंगी
गाजियाबाद से शिवाजी स्टेडियम आने वाली बसें राष्ट्रीय राजमार्ग-24 से होकर आएंगी और भैरो मार्ग पर रोक दी जाएंगी। वहीं राष्ट्रीय राजमार्ग 24 से आने वाले दाहिने ओर मुड़कर रोड संख्या 56 के रास्ते आएंगे और उनकी यात्रा आईएसबीटी आनंद विहार पर खत्म हो जाएगी। गाजियाबाद से आने वाली बसों को मोहन नगर से भोपुरा चुंगी मोड़कर वजीराबाद ब्रिज भेजा जाएगा।
परेड में जाने के लिए इन नियमों का करें पालन
परेड में शामिल होने के लिए आपको जो पास दिए गए हैं। सबसे पहले उनका वेरिफिकेशन होगा। परेड में जाने के लिए किसी भी तरह का खाने का सामान नहीं ले जा सकते हैं। शराब, सिगरेट इन सब चीजों से दूर रहना होगा। बैग, सूटकेस, चाकू, ब्लेड ये सब नहीं ले जा सकते हैं। किसी भी तरह का कोई टेप रिकॉर्डर नहीं ले ज सकते हैं।