दिल्ली जल बोर्ड (DJB) ने शनिवार को एक नोटिफिकेशन में कहा कि यमुना नदी में अमोनिया प्रदूषण में बढ़ोतरी के कारण सोनिया विहार, भागीरथी, वजीराबाद, चंद्रवाल और ओखला WTP से पंपिंग प्रभावित हुई है। इसके चलते बोर्ड ने कहा, राष्ट्रीय राजधानी के कुछ इलाकों में शनिवार शाम और रविवार को सुबह और शाम को वाटर सप्लाई प्रभावित होने की संभावना है।
