Get App

Clean Max Enviro Energy: ब्लॉक डील में बिके ₹1199 करोड़ के शेयर, कीमत 6% तक लुढ़की

Clean Max Enviro Energy Solutions मार्च 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। स्टॉक को कवर करने वाली सभी 9 ब्रोकरेज फर्मों ने "बाय" रेटिंग दी है। हाल ही में मैक्वेरी ने "आउटपरफॉर्म" रेटिंग और 1,700 रुपये प्रति शेयर के टारगेट प्राइस के साथ कवरेज शुरू किया

Edited By: Ritika Singhअपडेटेड Sep 28, 2026 पर 11:10 AM
Clean Max Enviro Energy: ब्लॉक डील में बिके ₹1199 करोड़ के शेयर, कीमत 6% तक लुढ़की
Clean Max Enviro Energy Solutions में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी।

रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की कंपनी क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस में ब्लॉक डील्स के जरिए 87.97 लाख शेयरों की बिक्री हुई है। शेयरों की यह संख्या कंपनी की 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों का लेनदेन 1,363 रुपये प्रति शेयर के भाव पर हुआ। इस हिसाब से डील की कुल वैल्यू 1,199 करोड़ रुपये रही। शेयरों को किसने बेचा और किसने खरीदा, इसे लेकर अभी आधिकारिक डिटेल सामने नहीं आई है।

हालांकि CNBC-TV18 की एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया था कि Augment India Holdings 7.25 प्रतिशत हिस्सेदारी या 85 लाख शेयर बेच सकती है। डील का साइज 1,062.8 करोड़ रुपये होने की बात कही गई थी। क्लीन मैक्स एनवायरो एनर्जी सॉल्यूशंस मार्च 2026 में शेयर बाजारों में लिस्ट हुई थी। इसका IPO 3,079.88 करोड़ रुपये का था।

कंपनी में जून 2026 के आखिर तक प्रमोटर्स के पास 49.42 प्रतिशत हिस्सेदारी थी। कंपनी का कहना है कि भारत के कमर्शियल और इंडस्ट्रियल (C&I) नॉन-डेटा सेंटर रिन्यूएबल एनर्जी मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 14 प्रतिशत होने का अनुमान है। भारत में हाइपरस्केलर बिजनेस में Clean Max की हिस्सेदारी लगभग 35 प्रतिशत है। Clean Max की AI और डेटा सेंटर्स से जुड़ी कॉन्ट्रैक्टेड रिन्यूएबल पावर कैपेसिटी में पिछले दो सालों में 10 गुना बढ़ोतरी हुई है।

Clean Max Enviro Energy शेयर में गिरावट

सब समाचार

+ और भी पढ़ें