Delhi Weather Updates: दिल्ली में अभी जारी रहेगा गर्मी का कहर, जानें देशभर में अगले 5 दिन कैसा रहेगा मौसम, पढ़ें IMD का पूर्वानुमान

Delhi Weather Updates: IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में आगे बढ़ेगा। उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तरपूर्वी राज्यों में भी अगले दो दिनों में मानसून की बारिश होगी। मौसम कार्यालय का विस्तारित रेंज मॉडल गाइडेंस उत्तर पश्चिम भारत में जून के चौथे हफ्ते और जुलाई के पहले हफ्ते में बेहतर बारिश की गतिविधि दिखाता है

अपडेटेड Jun 09, 2023 पर 10:08 PM
Delhi Weather Updates: दिल्ली में अभी जारी रहेगा गर्मी का कहर

Delhi Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली (Delhi) में तापमान बढ़ना तय है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शुष्क दिनों और आसमान साफ ​​रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, हीटवेव (Heatwave) की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अलग-अलग जगहों पर लू का सामना करना पड़ सकता है।

मानसून की भविष्यवाणी

IMD के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून अगले 48 घंटों में कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में आगे बढ़ेगा। उत्तर पूर्व बंगाल की खाड़ी पर कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण उत्तरपूर्वी राज्यों में भी अगले दो दिनों में मानसून की बारिश होगी।


मौसम कार्यालय का विस्तारित रेंज मॉडल गाइडेंस उत्तर पश्चिम भारत में जून के चौथे हफ्ते और जुलाई के पहले हफ्ते में बेहतर बारिश की गतिविधि दिखाता है।

जानिए इन इलाकों में अगले 5 दिनों के मौसम का अपडेट:

पूर्वोत्तर भारत:

मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में शुक्रवार को भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि आने वाले हफ्ते में इस इलाके में गरज और बिजली गिरने के साथ बारिश होगी।

सोमवार और मंगलवार को असम और मेघालय में भारी बारिश की भविष्यवाणी की गई है। शनिवार और सोमवार को मणिपुर और मिजोरम का मौसम एक जैसा रहेगा।

दक्षिण भारत:

केरल और तटीय कर्नाटक में अगले तीन दिनों के दौरान भारी बारिश होगी, जबकि अगले दो दिनों में लक्षद्वीप में भी इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। कुल मिलाकर, इस इलाके में अगले हफ्ते गरज के साथ बारिश, बिजली चमकने और तेज हवाएं चलने की संभावना है।

पूर्वी भारत:

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में रविवार से मंगलवार तक बहुत ज्यादा भारी बारिश होगी। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में शुक्रवार से रविवार तक अच्छी खासी बारिश होगी। IMD ने कहा कि बाकी भारत आने वाले हफ्ते में किसी भी कठोर मौसम परिवर्तन से नहीं गुजरेगा।

हीटवेव

भारत के मध्य क्षेत्रों में अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट देखी जाएगी। बिहार के कुछ हिस्सों में शुक्रवार से मंगलवार तक भीषण गर्मी का प्रकोप रहेगा। गंगीय पश्चिम बंगाल के रीजन में भी इन्हीं दिनों में इसी तरह की स्थिति का अनुभव होगा।

Monsoon update: केरल में झमाझम बारिश शुरू, जानिए आपके शहर में कब होगी बारिश

ओडिशा, झारखंड और उत्तर प्रदेश में अगले तीन दिनों तक गर्म हवाएं चल सकती हैं, जबकि उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, आंध्र प्रदेश में शुक्रवार और शनिवार को लू का प्रकोप रहेगा।

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?

राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक मौसम केंद्र, सफदरजंग ऑब्जर्वेटरी में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 27.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो साल के इस समय के लिए सामान्य है। अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

दिन में तेज सतही हवाएं और रात में बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है। मानसून ने गुरुवार को भारत में दस्तक दी। IMD ने 1 जून की सामान्य तारीख के एक हफ्ते बाद केरल में मानसून के शुरुआत की घोषणा की।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।