Delhi Weather Updates: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने शुक्रवार को कहा कि आने वाले दिनों में दिल्ली (Delhi) में तापमान बढ़ना तय है। मौसम विभाग ने राष्ट्रीय राजधानी में शुष्क दिनों और आसमान साफ रहने की भविष्यवाणी की है। हालांकि, हीटवेव (Heatwave) की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है, लेकिन अलग-अलग जगहों पर लू का सामना करना पड़ सकता है।
