डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन एक्ट के नियमों में पहली बार कई तरह के डेटा फिड्यूशियरी को क्लासिफाई किया गया है। साथ ही प्रस्ताव दिया गया है कि ई-कॉमर्स, ऑनलाइन गेमिंग और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म जैसे फिड्यूशियरी को यूजर्स के पर्सनल डेटा को 3 साल बाद डिलीट करना होगा। तब, जब इसकी जरूरत नहीं रह जाती। ये प्रावधान ड्राफ्ट नियमों के सेक्शन 8 से संबंधित हैं। डेटा फिड्यूशियरी वह व्यक्ति या व्यक्तियों का समूह है, जो पर्सनल डेटा की प्रोसेसिंग के उद्देश्य और तरीके निर्धारित करता है।
