आवारा कुत्तों का आतंक! दिल्ली में दो नाबालिग भाइयों को 5-6 कुत्तों ने बेरहमी से काटा, दोनों की हुई मौत

Dog Attack: दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज इलाके में आवारा कुत्तों के हमले के संदिग्ध मामलों में दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद (7) और आदित्य (5) के रूप में की गई है। ये दोनों भाई सिंधी बस्ती में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहते थे। पुलिस ने कहा कि 10 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे आनंद के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वसंत कुंज (दक्षिण) के थाना प्रभारी ने एक पुलिस दल और बच्चे के परिवार के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। अधिकारी ने बताया कि झुग्गी बस्ती से सटे जंगल में दो घंटे की तलाश के बाद एक सुनसान जगह पर एक दीवार के पास बच्चे का शव मिला

अपडेटेड Mar 13, 2023 पर 4:38 PM
Story continues below Advertisement
Dog Attack: सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है

सड़कों पर घूमने वाले आवारा कुत्तों (Stray Dogs) का आतंक लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पिछले कुछ समय से दिल्ली-NCR में कुत्तों के काटने की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। लोग आवारा कुत्तों की वजह से खौफ में हैं। बच्चों को घर से बाहर नहीं भेज रहे हैं। इस बीच, दक्षिण पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज (Delhi Vasant Kunj) इलाके में आवारा कुत्तों के हमले के संदिग्ध मामलों में दो नाबालिग भाइयों की मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आनंद (7) और आदित्य (5) के रूप में की गई है। ये दोनों भाई सिंधी बस्ती में एक झुग्गी-बस्ती इलाके में अपने माता-पिता के साथ रहते थे।

पुलिस ने कहा कि 10 मार्च को दोपहर करीब तीन बजे आनंद के लापता होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद वसंत कुंज (दक्षिण) के थाना प्रभारी ने एक पुलिस दल और बच्चे के परिवार के साथ मिलकर उसकी तलाश शुरू की। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि झुग्गी बस्ती से सटे जंगल में दो घंटे की तलाश के बाद एक सुनसान जगह पर एक दीवार के पास बच्चे का शव मिला।

अधिकारी ने कहा कि बच्चे के शरीर पर चोट के कई निशान मिले जो किसी जानवर के काटने जैसे लगे थे। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया कि दो दिन बाद यानी 12 मार्च को आनंद का छोटा भाई आदित्य अपने चचेरे भाई चंदन (24) के साथ शौच के लिए उसी जंगल क्षेत्र में गया था, लेकिन आवारा कुत्तों के हमले में आदित्य बुरी तरह घायल हो गया।


उन्होंने बताया कि आदित्य को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। जब News18 पीड़ित के घर पहुंचा तो दोनों मृतक बच्चों की मां फूट-फूट कर रो रही थी। मां ने कहा, "मुझे नहीं पता कि ऐसा कैसे हो सकता है? सिर्फ मेरे बच्चे ही क्यों मरे? मैं चाहती हूं कि आप सभी मामले की जांच करें। पहले यहां (घर के पास) कुत्ते थे, लेकिन दूसरों के साथ कुछ नहीं हुआ।'

ये भी पढ़ें- राजस्थान में दिल दहला देने वाली घटना, एक माह के मासूम को आवारा कुत्तों ने नोच नोच कर माल डाला

सूत्रों के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हो गई है कि दोनों बच्चों की मौत कुत्ते के काटने से हुई थी, हालांकि, दिल्ली पुलिस ने हत्या के आरोप में मामला दर्ज किया है, क्योंकि परिवार के कुछ सदस्यों को साजिश का संदेह है। नगर निगम की एक टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया है और वन क्षेत्र से लगभग 25 आवारा कुत्तों को पकड़ा है।

ये भी पढ़ें- लोकतंत्र के बारे में राहुल गांधी के बयान को लेकर संसद में हंगामा, केंद्र सरकार ने की माफी की मांग

बता दें कि अभी पिछले महीने फरवरी में हैदराबाद में चार साल के एक मासूम बच्चे पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें बच्चे की जान चली गई। बच्चा अपने गार्ड पिता के साथ उनके ऑफिस आया था। वह खेलते-खेलते ऑफिस से बाहर आ गया। तभी कुत्तों के झुंड ने बच्चे पर हमला कर दिया और उसकी जान चली गई। इसके अलावा नोएडा और गुरुग्राम से भी ऐसी कई खबरें आ चुकी हैं।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।