अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की टैरिफ पॉलिसी से ग्लोबल ट्रेड वॉर शुरू हो गया है। कई देशों पर इसका असर अलग-अलग तरह से पड़ेगा। इससे पहले दुनियाभर के स्टॉक मार्केट्स पर इसका असर दिखा है। अमेरिकी शेयर बाजारों में इससे बड़ी गिरावट आई है। दूसरे देशों के बाजार भी गिरे हैं। कनाडा और चीन ने जवाबी कार्रवाई में अमेरिकी प्रोड्क्ट्स पर टैरिफ बढ़ाने का ऐलान किया है। मैक्सिको और अर्जेंटीना भी जवाबी कदम उठाने की तैयारी में हैं। ग्लोबल इकोनॉमी पर इसका बड़ा असर पड़ने जा रहा है। सवाल है कि इंडिया सहित एशियाई देशों पर इस ट्रेड वॉर का कितना असर पड़ेगा?
