पंजाब में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दिखे दो ड्रोन, BSF जवानों की फायरिंग के बाद वापस लौटे

Pakistani Drone in India: दो दिन से रात में लगातार भेजे जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय एरिया में एंट्री करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तान की साजिश को सीमा पर तैनात भारतीय जवान लगातार नाकाम कर दे रहे हैं

अपडेटेड Nov 20, 2022 पर 2:03 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
Pakistani Drone in India: पंजाब में गुरदासपुर में भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास फिर एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया है

सर्दियां और घनी धुंध शुरू होते ही पाकिस्तान (Pakistan) में बैठे ड्रग्स और हथियार तस्करों ने भारत-पाक सीमा (India and Pakistan International Border in Punjab) पर इसका फायदा उठाने के प्रयास तेज कर दिए हैं। दो दिन से रात में लगातार भेजे जा रहे पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय एरिया में एंट्री करने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि, पाकिस्तानी साजिशकर्ताओं की साजिश को सीमा पर तैनात भारतीय जवान लगातार नाकाम कर दे रहे हैं। इस क्रम में पंजाब में गुरदासपुर जिले के कस्सोवाल इलाके (Kassowal area of Gurdaspur) में भारत और पाकिस्तान के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास एक पाकिस्तानी ड्रोन (Pakistani Drone) देखा गया है।

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने जब शनिवार रात ड्रोन पर गोलियां चलाईं तो यह पाकिस्तानी सीमा की ओर लौट गया। उन्होंने कहा कि बीएसएफ कर्मियों ने ड्रोन पर कम से कम 96 गोलियां चलाईं और पांच रोशनी बम भी फेंके। उन्होंने बताया कि सर्च अभियान चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया कि अमृतसर जिले के चन्ना पतन इलाके में शनिवार रात 11 बजकर 46 मिनट पर एक अन्य ड्रोन देखा गया। इसके बाद तुरंत BSF के जवानों ने उस पर 10 गोलियां चलाईं जिसके बाद ड्रोन वापस चला गया। उन्होंने कहा कि सर्च अभियान जारी है।


ये भी पढ़ें- MCD Polls: एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद महाबल मिश्रा AAP में हुए शामिल, केजरीवाल ने किया स्वागत

बता दें कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को बढ़ावा देने में नाकाम पाकिस्तान पिछले दो सालों से लगातार पंजाब को अस्थिर करने का असफल प्रयास में जुटा हुआ है। इसके लिए वह पंजाब के नशा तस्करों और गैंगस्टरों का इस्तेमाल कर रहा है। पिछले समय में हथियारों और ड्रग्स के साथ गिरफ्तार नशा तस्करों और खालिस्तानी समर्थक आतंकियों से पूछताछ में यह बात स्पष्ट हो चुकी है।

DIG प्रभाकर जोशी ने बताया कि पूरे इलाके में गश्त बढ़ा दी गई है और तलाशी मुहिम जारी है। इससे पहले शुक्रवार की रात को भी कस्सोवाल पोस्ट पर पाकिस्तानी ड्रोन पर बीएसएफ की महिला कांस्टेबल ने फायरिंग की थी।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।