Get App

E-Shram Portal: सरकारी स्कीमों से असंगठित मजदूरों से जोड़ेगा यह पोर्टल, जानिए क्या है खास

E-Shram Portal: देश भर के असंगठित वर्कर्स का डेटा होगा जिससे उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाएगा

MoneyControl Newsअपडेटेड Aug 26, 2021 पर 12:26 PM
E-Shram Portal: सरकारी स्कीमों से असंगठित मजदूरों से जोड़ेगा यह पोर्टल, जानिए क्या है खास

E-Shram Portal: केंद्र सरकार असंगठित क्षेत्र के करोड़ों वर्कर्स के डेटा को एक स्थान पर रखने और इन वर्कर्स को सरकार की स्कीमों से जोड़ने के लिए गुरुवार को ई-श्रम पोर्टल लॉन्च करेगी।। इस पोर्टल का लोगो लॉन्च करते हुए लेबर मिनिस्टर भूपेन्द्र यादव ने बुधवार को बताया कि असंगठित क्षेत्र के वर्कर्स की पहचान करना जरूरी था।

उन्होंने कहा कि इस पोर्टल पर देश भर के असंगठित क्षेत्र के वर्कर्स का डेटा होगा। इससे देश के निर्माण में योगदान देने वाले इन वर्कर्स तक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने में मदद मिलेगी।

यादव ने कहा कि केंद्र सरकार का योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर है। इसके लिए असंगठित क्षेत्र के वर्कर्स का डेटा एकत्र करना एक बड़ी प्रगति है।

उन्होंने बताया कि इससे ऐसे करोड़ों वर्कर्स तक सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लाभ पहुंचाए जा सकेंगे।

पोर्टल पर प्रवासी श्रमिकों, निर्माण कार्य से जुड़े श्रमिकों, घरेलू सहायकों और इस तरह के अन्य वर्कर्स का डेटा होगा।

लॉकडाउन के दौरान लाखों प्रवासी श्रमिक काम नहीं होने के कारण शहरों से चले गए थे। ऐसे श्रमिकों का डेटा उपलब्ध नहीं होने के कारण उन तक सरकार की योजनाओं के तहत सहायता पहुंचाने में मुश्किलें हुई थी।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें