GST Council: 21 दिसंबर को होगी 55वीं बैठक, पानी की बोतल, साइकिल समेत इन आइटम्स की दरों पर होगी चर्चा

पिछले महीने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने कई वस्तुओं पर टैक्स की दरों में कटौती और कई पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था। इस ओवरऑल फेरबदल से 22000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू सरप्लस प्राप्त होने की उम्मीद है

अपडेटेड Nov 18, 2024 पर 7:05 PM
जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक 21 दिसंबर 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित की जाएगी।

GST Council: जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक 21 दिसंबर 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित की जाएगी। जीएसटी काउंसिल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह भारत में इनडायरेक्ट टैक्स के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।

इन आइटम्स की दरों पर होगी चर्चा 

इस बैठक में जीएसटी काउंसिल द्वारा 5 लाख रुपये तक के हेल्थ इश्योरेंस प्रीमियम और टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम को छूट देने के GoM के फैसले पर चर्चा किए जाने की संभावना है। GoM ने 20 लीटर की पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर बॉटल, साइकिलों और एक्सरसाइज नोटबुक पर टैक्स की दर घटाकर 5 फीसदी करने का प्रस्ताव भी रखा है।


इसके अलावा, हाई-एंड कलाई घड़ियों और जूतों पर 28 फीसदी टैक्स लगाने का सुझाव दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में करीब 200 चीजों पर लगने वाली जीएसटी दर को लेकर चर्चा हो सकती है।

पिछले महीने बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स (GoM) ने कई वस्तुओं पर टैक्स की दरों में कटौती और कई पर बढ़ोतरी का प्रस्ताव किया था। इस ओवरऑल फेरबदल से 22000 करोड़ रुपये का रेवेन्यू सरप्लस प्राप्त होने की उम्मीद है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।