GST Council: जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक 21 दिसंबर 2024 को राजस्थान के जैसलमेर में आयोजित की जाएगी। जीएसटी काउंसिल ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में यह जानकारी दी। इसकी अध्यक्षता केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण करती हैं और इसमें सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रतिनिधि शामिल हैं। यह भारत में इनडायरेक्ट टैक्स के लिए सर्वोच्च निर्णय लेने वाली संस्था है।
