Credit Cards

55% परिवारों ने इस महीने बढ़ाया खर्च, लेकिन स्वास्थ्य के बजट में कटौती, रिपोर्ट में अहम खुलासा

इस महीने भी गांवों और शहरों में लोग जमकर खर्च कर रहे हैं। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने जनवरी में गांवों और शहरों से 55 फीसदी कंज्यूमर्स ने स्वीकार किया है कि उन्होंने घरेलू चीजों पर खर्च बढ़ाया है जबकि सिर्फ 8 फीसदी ने ही खर्च कम किया है। यह खुलासा इंडिया कंज्यूमर सेंटिमेंट इंडेक्स से हुआ है जो एक्सिस माय इंडिया हर महीने कंज्यूमर के परसेप्शन के हिसाब से तैयार करती है

अपडेटेड Jan 04, 2023 पर 7:07 PM
Story continues below Advertisement
पिछले महीने की तुलना में ऐसे कंज्यूमर्स की संख्या में मामूली गिरावट आई है, जिन्होंने घरेलू चीजों पर खर्च बढ़ाया है।

इस महीने भी गांवों और शहरों में लोग जमकर खर्च कर रहे हैं। एक सर्वे रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने जनवरी में गांवों और शहरों से 55 फीसदी कंज्यूमर्स ने स्वीकार किया है कि उन्होंने घरेलू चीजों पर खर्च बढ़ाया है जबकि सिर्फ 8 फीसदी ने ही खर्च कम किया है। यह खुलासा इंडिया कंज्यूमर सेंटिमेंट इंडेक्स से हुआ है जो एक्सिस माय इंडिया हर महीने कंज्यूमर के परसेप्शन के हिसाब से तैयार करती है। हालांकि पिछले महीने की तुलना में ऐसे कंज्यूमर्स की संख्या में मामूली गिरावट आई है, जिन्होंने घरेलू चीजों पर खर्च बढ़ाया है। इस महीने यह आंकड़ा 55 फीसदी है तो पिछले महीने यह 56 फीसदी पर था। यह सर्वे देश भर के 10019 लोगों पर किया गया है और इसमें 70 फीसदी गांवों से हैं।

a

जरूरी चीजों पर खर्च में कटौती


रिपोर्ट के मुताबिक इस महीने ऐसे लोगों की संख्या में कमी आई है जिन्होंने पर्सनल केयर और घरेलू चीजों जैसी जरूरी चीजों पर खर्च बढ़ाया है। इस महीने ऐसे लोगों की संख्या 41 फीसदी रही जिन्होंने जरूरी चीजों पर खर्च बढ़ाया है जबकि पिछले महीने यह 46 फीसदी पर था। हालांकि एक साल पहले से तुलना करें तो 73 फीसदी परिवारों ने घरेलू खर्चों में बढ़ोतरी की। वहीं 50 फीसदी का मानना है कि तेज महंगाई के चलते उनका खर्च प्रभावित हुआ है।

b

गैर-जरूरी चीजों पर खर्च में कोई बदलाव नहीं

एसी, कार और फ्रिज जैसी गैर-जरूरी चीजों पर 7 फीसदी परिवारों ने खर्च बढ़ाया जबकि एक महीने पहले यह आंकड़ा 8 फीसदी था। वहीं 88 फीसदी कंज्यूमर्स का कहना है कि उन्होंने गैर-जरूरी चीजों पर खर्च में कोई बढ़ोतरी नहीं है की है और पिछले महीने की तुलना में इनकी संख्या 84 फीसदी से ऊपर हुई है।

c

स्वास्थ्य से जुड़े खर्च में भी गिरावट

विटामिन, टेस्ट और हेल्दी फूड जैसे स्वास्थ्य से जुड़ी चीजों पर 39 फीसदी परिवारों ने खर्च बढ़ाया है। हालांकि पिछले महीने की तुलना में यह आंकड़ा फीका है। पिछले महीने यह आंकड़ा 3 फीसदी अधिक था जिन्होंने इन चीजों पर खर्च बढ़ाया था। सर्वे में शामिल 19 फीसदी का मानना है कि हेल्थ से जुड़े खर्चों के चलते उनके परिवार का खर्च बढ़ा है।

d

आवाजागी में उछाल, मीडिया उपभोग स्थिर

इस महीने आवाजाही में उछाल दिख रही है। करीब 7 फीसदी परिवारों ने आवाजाही बढ़ा दी है जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 6 फीसदी था। वहीं टीवी, इंटरनेट और रेडियो जैसे मीडिया की खपत 21 फीसदी परिवारों में बढ़ी और पिछले महीने भी इसका यही आंकड़ा था।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।