Credit Cards

Asia Economic Dialogue 2022 : मुकेश अंबानी ने कहा "2030 में एशिया की GDP होगी बाकी दुनिया से ज्यादा"

मुकेश अंबानी ने कहा भारत ग्रीन एनर्जी का निर्यात कर सकता है

अपडेटेड Feb 23, 2022 पर 5:32 PM
Story continues below Advertisement
Asia Economic Dialogue में मुकेश अंबानी ने कहा ग्लोबल इकोनॉमी आज एशिया की ओर शिफ्ट हुई

देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Reliance Industries Chairman Mukesh Ambani)  ने आज एशिया इकोनॉमिक डायलॉग, Flagship Geo-Economics Conference को संबोधित करते हुए क्लीन एनर्जी के महत्व और जरूरत पर प्रकाश डाला। क्लीन एनर्जी पर अपने विचार रखते हुए अंबानी ने कहा कि क्लीन एनर्जी विकल्प नहीं है बल्कि ये समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि न्यू एनर्जी को अपनाना इंडस्ट्री के लिए उपयोगी साबित होगा। न्यू एनर्जी पर्यावरण और धरती के लिए अनुकूल होगी। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत राहुल बजाज के बारे में भी बातचीत की। उन्होंने कहा कि राहुल बजाज एक सम्मानित कारोबारी थे और राहुल बजाज उनके सीनियर थे।

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि भारत भविष्य में ग्लोबल एनर्जी लीडर होगा। भारत ग्रीन एनर्जी का एक्सपोर्ट कर सकता है। भारत Entrepreneurial Spirit से भरा देश है। इतना ही नहीं Renewable निवेश के लिए भारत में अच्छे अवसर मौजूद हैं।

Rakesh Jhunjhunwala portfolio: ये मल्टीबैगर स्टॉक निचले स्तरों से चढ़ा, क्या आपको चाहिए खरीदना ?


सरकार ग्रीन एनर्जी लक्ष्य पाने को प्रतिबद्ध

ग्रीन एनर्जी पर अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए रिलायंस के चेयरमैन और एमडी मुकेश अंबानी ने कहा कि सरकार का इस मुद्दे पर सकारात्मक रवैया है और सरकार ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने में सक्रिय है। इसके महत्व को समझते हुए सरकार ग्रीन एनर्जी लक्ष्य पाने को प्रतिबद्ध नजर आती है और दिशा में सक्रिय है। इसके साथ ही ग्रीन एनर्जी का फाइनेंसिंग टारगेट भी पूरा होगा।

एक ही PLANET है और कोई PLANET B नहीं

अपने संबोधन में अंबानी ने कहा कि मानवता के लिए जलवायु परिवर्तन बड़ी चुनौती बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण धरती पर संकट का सामना करना पड़ सकता है। इसके साथ ही उन्होंने जोर देकर कहा कि यहां सिर्फ एक ही PLANET है और कोई PLANET B नहीं है।

2030 तक तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा भारत

भारत के बारे में बहुत ही आशान्वित रवैया अपनाते हुए उन्होंने कहा कि 2030 तक भारत तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनेगा। उन्होंने आगे कहा कि Demography और Development में आज उचित तालमेल नजर आ रहा है। वैसे भी पूरी दुनिया की 60% जनसंख्या एशिया में है। जिसकी वजह से एशिया INCLUSIVE GLOBAL ECONOMY की ओर बढ़ा हुआ नजर आ रहा है।

Buzzing Stocks:आज सुर्खियों में रहने वाले Wipro, Capri Global, Nykaa, Mahindra CIE और अन्य स्टॉक्स

2030 में एशिया की GDP होगी बाकी दुनिया से ज्यादा

एशिया के बारे में मुकेश अंबानी काफी पॉजिटिव नजर आये। एशिया पर अपना नजरिया पेश करते हुए उन्होंने कहा कि 2030 में एशिया की GDP बाकी दुनिया से ज्यादा हो जायेगी। ग्लोबल इकोनॉमी के लिए एशिया आकर्षण का केंद्र बना हुआ है और आगे भी बना रहेगा। जिससे प्रभावित होकर ग्लोबल इकोनॉमी आज एशिया की ओर शिफ्ट हुई है। वहीं दूसरी तरफ IT इंडस्ट्री के लिए पुणे एक बड़ा हब बना हुआ है।

आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जरूर पूरा होगा

मुकेश अंबानी ने आगे कहा कि भारत लगातार प्रगति की राह पर बढ़ रहा है। वैसे भी भारत Eco-friendly Lifestyle के लिए प्रसिद्ध है। इसके आगे भारत अफोर्डेबल दाम पर एनर्जी उत्पादन बढ़ाएगा। वहीं भविष्य में ग्रीन, क्लीन एनर्जी में भारत भागीदारी बढ़ाएगा। इस अवसर पर अंबानी ने आत्मनिर्भर भारत पर भी बात की। उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जरूर पूरा होगा। हालांकि नई पीढ़ी पर परिवर्तन स्वीकारने की जिम्मेदारी भी होगी।

(डिस्क्लेमर: नेटवर्क 18 मीडिया एंड इनवेस्टमेंट लिमिटेड पर इंडिपेंडेंट मीडिया ट्रस्ट का मालिकाना हक है। इसकी बेनफिशियरी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज है।)

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।