DEC WPI DATA: दिसंबर में थोक महंगाई 14.23% से घटकर 13.56% पर आई

थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को थोड़ी राहत मिलती दिखी है। दिसंबर में थोक महंगाई नवंबर के 14.23 फीसदी से घटकर 13.56 फीसदी पर आ गई है.

अपडेटेड Jan 14, 2022 पर 12:58 PM
  • Follow Us On Google
  • Add as a Preferred Source on Google
दिसंबर तिमाही में अंडे, मांस की थोक महंगाई 9.66 फीसदी से घटकर 6.68 फीसदी पर आ गई है

थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को थोड़ी राहत मिलती दिखी है। दिसंबर में थोक महंगाई नवंबर के 14.23 फीसदी से घटकर 13.56 फीसदी पर आ गई है। इस अवधि में कोर WPI नवबंर के 12.2 फीसदी से घटकर 11 फीसदी पर आ गई है। बता दें कि अक्टूबर की संसोधित WPI 12.54 फीसदी से बढ़कर 13.83 फीसदी हो गई है।

महीने दर महीने आधार पर दिसंबर महीने के थोक महंगाई आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में खाने-पीने की चीजों की महंगाई नवंबर महीने के 6.70 फीसदी से बढ़कर 9.24 फीसदी पर आ गई है। वहीं मैन्यूफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर नवबंर महीने के 11.92 फीसदी से घटकर 10.62 फीसदी आ गई है।

वहीं दिसंबर महीने में फ्यूल एंड पावर की थोक महंगाई नवंबर के 39.81 फीसदी से घटकर 32.30 फीसदी पर पहुंच गई है।


दिसंबर महीने में सभी कमोडिटी इंडेक्स में महीने दर महीने आधार पर 0.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दिसंबर महीने में प्राइमरी आर्टिकल्स इंडेक्स में महीने दर महीने आधार पर 0.47 फीसदी गिरावट दिखी है।

दिसंबर महीने में फ्यूल एंड पावर इंडेक्स में महीने दर महीने आधार पर 2.66 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है जबकि मैन्युफैक्चर्ड इंडेक्स में महीने दर महीने आधार पर 0.22 फीसदी की बढ़त देखने को मिली है।वहीं दिसंबर में फूड इंडेक्स में 0.82 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है।

वहीं दिसंबर तिमाही में अंडे, मांस की थोक महंगाई 9.66 फीसदी से घटकर 6.68 फीसदी पर आ गई है जबकि प्याज की थोक महंगाई -30.1 फीसदी के मुकाबले -19.08 फीसदी पर आ गई है।

वहीं आलू की थोक महंगाई -49.54 फीसदी से घटकर -42.10 फीसदी पर आ गई है जबकि सब्जियों की थोक महंगाई नवंबर के 3.91 फीसदी से बढ़कर 31.56 फीसदी पर आ गई है।

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।