Get App

DEC WPI DATA: दिसंबर में थोक महंगाई 14.23% से घटकर 13.56% पर आई

थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को थोड़ी राहत मिलती दिखी है। दिसंबर में थोक महंगाई नवंबर के 14.23 फीसदी से घटकर 13.56 फीसदी पर आ गई है.

MoneyControl Newsअपडेटेड Jan 14, 2022 पर 12:58 PM
DEC WPI DATA: दिसंबर  में थोक महंगाई 14.23% से घटकर 13.56% पर आई
दिसंबर तिमाही में अंडे, मांस की थोक महंगाई 9.66 फीसदी से घटकर 6.68 फीसदी पर आ गई है

थोक महंगाई के मोर्चे पर सरकार को थोड़ी राहत मिलती दिखी है। दिसंबर में थोक महंगाई नवंबर के 14.23 फीसदी से घटकर 13.56 फीसदी पर आ गई है। इस अवधि में कोर WPI नवबंर के 12.2 फीसदी से घटकर 11 फीसदी पर आ गई है। बता दें कि अक्टूबर की संसोधित WPI 12.54 फीसदी से बढ़कर 13.83 फीसदी हो गई है।

महीने दर महीने आधार पर दिसंबर महीने के थोक महंगाई आंकड़ों पर नजर डालें तो इस अवधि में खाने-पीने की चीजों की महंगाई नवंबर महीने के 6.70 फीसदी से बढ़कर 9.24 फीसदी पर आ गई है। वहीं मैन्यूफैक्चरिंग प्रोडक्ट्स की थोक महंगाई दर नवबंर महीने के 11.92 फीसदी से घटकर 10.62 फीसदी आ गई है।

वहीं दिसंबर महीने में फ्यूल एंड पावर की थोक महंगाई नवंबर के 39.81 फीसदी से घटकर 32.30 फीसदी पर पहुंच गई है।

दिसंबर महीने में सभी कमोडिटी इंडेक्स में महीने दर महीने आधार पर 0.35 फीसदी की गिरावट देखने को मिली है। वहीं दिसंबर महीने में प्राइमरी आर्टिकल्स इंडेक्स में महीने दर महीने आधार पर 0.47 फीसदी गिरावट दिखी है।

सब समाचार

+ और भी पढ़ें