आज बाजार के सामने सिर्फ एक ही सवाल है। अमेरिका में मंदी आएगी या नहीं। पूरी दुनिया इस सवाल पर बंटी है। CNBC-आवाज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में वेदांता चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने कहा है कि अमेरिका में मंदी का बहुत असर नहीं होगा। हालांकि वो यूरोप को लेकर काफी चिंता में है।
