लोकसभा चुनाव के सातवें चरण की वोटिंग से पहले भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए खुशखबरी आई है। वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही यानी जनवरी-मार्च 2024 में जीडीपी ग्रोथ 7.8 पर्सेंट रही है। वहीं पिछले साल की समान तिमाही में जीडीपी ग्रोथ 6.1 पर्सेंट रही थी। इसके अलावा वित्त वर्ष 2023-24 में जीडीपी ग्रोथ 8.2 पर्सेंट रही है। जीडीपी ग्रोथ का डेटा अनुमानों से कहीं बेहतर रहा है।
