Godrej Properties ने TDI group के साथ किया JV, शेयरों में दिखी 3% की अपसाइड

आज सुबह 09:20 बजे ये 2.33 प्रतिशत ऊपर 2,070.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था

अपडेटेड Dec 06, 2021 पर 10:59 AM
Story continues below Advertisement
गोदरेज प्रॉपर्टीज के भाव में आज दिखी तेजी

गोदरेज प्रॉपर्टीज (Godrej Properties) ने नई दिल्ली में एक आवासीय कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए टीडीआई समूह (TDI group) के साथ एक संयुक्त उद्यम की घोषणा की जिसके बाद कंपनी के शेयरों में आज यानी 6 दिसंबर को शुरुआती कारोबार में लगभग 3 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली।

कंपनी ने रिलीज जारी करके कहा, "गोदरेज प्रॉपर्टीज ने नई दिल्ली के सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के सबसे प्रीमियम स्थानों में से एक कनॉट प्लेस (Connaught Place) में एक अल्ट्रा-लक्जरी आवासीय कॉम्प्लेक्स बनाने के लिए टीडीआई समूह के साथ एक ज्वाइंट वेंचर किया है।"

इस परियोजना में लगभग 125, 000 वर्ग फुट बिक्री योग्य क्षेत्रफल होने का अनुमान है जिसमें मुख्य रूप से विभिन्न सुख-सुविधाओं वाले आवासीय अपार्टमेंट शामिल हैं।


कंपनी ने कहा कि यह साइट दिल्ली के मध्य में स्थित है जहां सबसे अच्छे स्कूलों, अस्पतालों, रिटेल और वाणिज्यिक स्थानों के साथ उत्कृष्ट कनेक्टिविटी, अच्छी तरह से विकसित सामाजिक और नागरिक बुनियादी ढांचा उपलब्ध है।

गोदरेज प्रॉपर्टीज के एमडी और सीईओ मोहित मल्होत्रा (Mohit Malhotra, MD & CEO, Godrej Properties) ​​ने कहा “हम दिल्ली में अपनी उपस्थिति को मजबूत करना जारी रखेंगे और हम इस प्रोजेक्ट को दिल्ली के सबसे पसंदीदा स्थानों में से एक में विकसित करने को लेकर खुश हैं। यह दिल्ली में हमारा तीसरा प्रोजेक्ट होगा और भारत के प्रमुख शहरों में हमारी उपस्थिति को और बढ़ायेगा।

आज सुबह 09:20 बजे, गोदरेज प्रॉपर्टीज बीएसई पर 47.15 रुपये या 2.33 प्रतिशत ऊपर 2,070.30 रुपये पर कारोबार कर रहा था।

 

 

हिंदी में शेयर बाजार स्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।