ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर को जीएसटी में राहत के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। ऑनलाइन गेमिंग पर फिलहाल 28% जीएसटी लगता है। इससे पहले सूत्रों ने बताया था कि 22 जून को होने वाली जीएसटी काउंसिल (GST Council) की बैठक में इस टैक्स की समीक्षा हो सकती है। यह समीक्षा पहले 1 अक्टूबर 2023 से छह महीने पूरे होने पर होनी थी। बैठक में ऑनलाइन गेमिंग इंडस्ट्री पर टैक्स से जुड़े अहम मुद्दों पर फैसला होने की उम्मीद है।
